ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : ललन सिंह नीरज का नहीं करेंगे प्रचार! निशांत के साथ JDU के दूसरे कैंडिडेट के लिए मैदान में उतरेंगे...✦Bihar MLC Election 2026 : वोट आपका, पेन चुनाव आयोग का! पटना शिक्षक-स्नातक चुनाव में इस गलती से बचें, वरना बैलेट रद्द✦बिहार के वरिष्ठ IPS अफसर को केंद्र सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, RPF के DG पद पर हुई नियुक्ति ...✦Bihar Special Trains: त्योहार से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, बिहार के लिए चलेंगी 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें✦Bihar News : पूर्व कस्टम अधिकारी को गोलियों से भूना, अपराधियों ने जैन कॉलेज गेट के समीप आठ गोली मारकर किया छलनी✦ Bihar MLC Election 2026 : ललन सिंह नीरज का नहीं करेंगे प्रचार! निशांत के साथ JDU के दूसरे कैंडिडेट के लिए मैदान में उतरेंगे...✦Bihar MLC Election 2026 : वोट आपका, पेन चुनाव आयोग का! पटना शिक्षक-स्नातक चुनाव में इस गलती से बचें, वरना बैलेट रद्द✦बिहार के वरिष्ठ IPS अफसर को केंद्र सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, RPF के DG पद पर हुई नियुक्ति ...✦Bihar Special Trains: त्योहार से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, बिहार के लिए चलेंगी 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें✦Bihar News : पूर्व कस्टम अधिकारी को गोलियों से भूना, अपराधियों ने जैन कॉलेज गेट के समीप आठ गोली मारकर किया छलनी

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की तैयारियां पूरी, 3.79 लाख मतदाता उम्मीदवारों के भाग्य का करेंगे फैसला

Bankipur By Election: पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव 2026 के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। क्षेत्र के 3.79 लाख से अधिक मतदाता मतदान करेंगे, जबकि 25 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 422 मतदान केंद्रों पर विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।

Bankipur By Election
बांकीपुर का चुनावी रण!
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bankipur By Election: पटना के 182-बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव 2026 को लेकर जिला प्रशासन ने चुनावी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 3 लाख 79 हजार 616 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 2 लाख पुरुष, 1 लाख 79 हजार 533 महिला और 23 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।



पटना डीएम सह निर्वाची पदाधिकारी कुंदन कुमार और एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने चुनावी तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चुनाव के लिए क्षेत्र में कुल 422 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 247 मतदान केंद्र सरकारी भवनों में और 175 निजी भवनों में स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा मतदाताओं की सुविधा के लिए 29 चलंत मतदान केंद्रों की भी व्यवस्था की गई है।



नामांकन प्रक्रिया के दौरान कुल 40 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ने के लिए पर्चा दाखिल किया था। नामांकन पत्रों की जांच के बाद 26 उम्मीदवारों के पर्चे वैध पाए गए। एक प्रत्याशी ने नाम वापस ले लिया, जिसके बाद अब 25 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।



प्रशासन ने निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की सुविधा, मोबाइल जमा करने की व्यवस्था और मतदाताओं की पहचान के लिए 12 वैकल्पिक फोटो पहचान पत्रों को मान्यता दी गई है।



चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी कर रही हैं। चुनाव आयोग के निर्देश पर अब तक की कार्रवाई में 2 अवैध हथियार, 16 कारतूस, 2.785 लाख रुपये नकद, 2652 लीटर शराब और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई है।



मतदान के बाद मतगणना एएन कॉलेज, पटना के कला भवन में कराई जाएगी। जिला प्रशासन का कहना है कि बांकीपुर उपचुनाव के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

रिपोर्ट- सूरज कुमार, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता