ब्रेकिंग
हत्याकांड में तीन सगे भाइयों को आजीवन कारावास की सजा, कोर्ट ने 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया✦परिसीमन विधेयक पर विपक्ष का आखिरी दांव: स्टालिन को मनाने चेन्नई रवाना हुई INDIA गठबंधन की टीम; शरद पवार से भी करेगी मुलाकात✦Bihar News : नीतीश कुमार के कार्यकाल में बना बिहार का यह म्यूजियम, अब पीएम मोदी भी हुए मुरीद; मन की बात में की जमकर तारीफ!✦बिहार में दिल दहला देने वाली वारदात: सनकी पिता ने 5 साल के मासूम बेटे की हसुआ से गला रेतकर की हत्या, पत्नी पर भी किया जानलेवा हमला✦सरकारी अस्पताल में मां-बच्चे की मौत पर भारी बवाल, रातभर दरवाजा पीटते रहे परिजन, सुबह अंदर मिला दोनों का शव✦हत्याकांड में तीन सगे भाइयों को आजीवन कारावास की सजा, कोर्ट ने 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया✦परिसीमन विधेयक पर विपक्ष का आखिरी दांव: स्टालिन को मनाने चेन्नई रवाना हुई INDIA गठबंधन की टीम; शरद पवार से भी करेगी मुलाकात✦Bihar News : नीतीश कुमार के कार्यकाल में बना बिहार का यह म्यूजियम, अब पीएम मोदी भी हुए मुरीद; मन की बात में की जमकर तारीफ!✦बिहार में दिल दहला देने वाली वारदात: सनकी पिता ने 5 साल के मासूम बेटे की हसुआ से गला रेतकर की हत्या, पत्नी पर भी किया जानलेवा हमला✦सरकारी अस्पताल में मां-बच्चे की मौत पर भारी बवाल, रातभर दरवाजा पीटते रहे परिजन, सुबह अंदर मिला दोनों का शव

हत्याकांड में तीन सगे भाइयों को आजीवन कारावास की सजा, कोर्ट ने 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

Bihar News: बिहार के छपरा में आदिल हत्याकांड में जिला एवं सत्र न्यायालय ने तीन सगे भाइयों को सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने तीनों दोषियों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© file
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के छपरा शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के दौलतगंज मिरचइया टोला निवासी आदिल हत्याकांड में अदालत ने तीन सगे भाइयों को सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंचम रवि शंकर की अदालत ने दोषी पाए गए मैनुद्दीन, जैनुद्दीन अली अहमद और गुलाम रब्बानी उर्फ रिंकू को उम्रकैद के साथ 25-25 हजार रुपये जुर्माना भरने का आदेश दिया है। जुर्माना नहीं देने पर तीनों को तीन माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।



अदालत ने तीनों आरोपियों को धारा 323/34 के तहत छह माह और धारा 341/34 के तहत एक माह की सजा भी सुनाई है। वहीं, मैनुद्दीन को धारा 354 के तहत एक वर्ष के कारावास की सजा दी गई है। अदालत ने स्पष्ट किया कि सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी।



मामला 11 सितंबर 2020 का है। शमीमा खातून के फर्द बयान के अनुसार, उनकी बेटी के साथ अश्लील हरकत और दुष्कर्म के प्रयास का विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई थी। इसी दौरान मां को बचाने पहुंचे बेटे आदिल के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल आदिल को इलाज के लिए पटना ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।



मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से चिकित्सक और अनुसंधानकर्ता समेत कुल आठ गवाहों की गवाही कराई गई। अपर लोक अभियोजक रामनारायण प्रसाद ने अभियोजन पक्ष की ओर से अदालत में पैरवी की। अंततः अदालत ने तीनों आरोपियों को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई।

रिपोर्ट- पवन कुमार सिंह, छपरा

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता