ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

पटना, बांका सहित बिहार के कई जिलों में हो रही बारिश, ठंड और बढ़ने की संभावना

PATNA : पटना में मौसम का मिजाज बदल चुका है। तेज हवाओं के साथ पटना में बारिश हो गयी है। बारिश की वजह से ठंड भी बढ़ गयी है। ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि यह ठंड और बढ़ेगी।&nbsp

पटना, बांका सहित बिहार के कई जिलों में हो रही बारिश, ठंड और बढ़ने की संभावना
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : पटना में मौसम का मिजाज बदल चुका है। तेज हवाओं के साथ पटना में बारिश हो गयी है। बारिश की वजह से ठंड भी बढ़ गयी है। ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि यह ठंड और बढ़ेगी। 


पटना, बांका, औरंगाबाद, अरवल, शेखपुरा, लखीसराय, नवादा, नालंदा  सहित कई जिलों में भी बारिश हो रही है। वही औरंगाबाद के देव और अम्बा इलाके में ओलावृष्टि हुई है। जिससे फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जतायी जा रही है।


मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो से तीन घंटे में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, ओलावृष्टि और वज्रपात के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना है। तेज बारिश और वज्रपात को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है। वही रांची के कांके इलाके में भी बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है।


मौसम विभाग की ओर से लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने को कहा गया है। लोगों से यह आग्रह किया गया है कि वे सतर्क और सावधान रहें। यदि खूले में है तो जल्द से जल्द किसी पक्के मकान की शरण लें। ऊंचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें।  


पटना, बांका सहित बिहार के कई जिलों में हो रही बारिश, ठंड और बढ़ने की संभावना

पटना, बांका सहित बिहार के कई जिलों में हो रही बारिश, ठंड और बढ़ने की संभावना

टैग्स