ब्रेकिंग
जमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्मानाजमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्माना

पटना में मनमाना किराया वसूलने वालों पर सख्ती, ऑटो-ई-रिक्शा चालकों पर लगेगा 5 हजार तक जुर्माना; विशेष जांच अभियान शुरू

Patna Auto Fare: पटना में ऑटो और ई-रिक्शा चालकों द्वारा मनमाना किराया वसूलने की शिकायतों के बाद परिवहन विभाग ने विशेष जांच अभियान शुरू किया है। निर्धारित किराए से अधिक वसूली करते पकड़े जाने पर चालकों पर 5,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा।

Patna Auto Fare
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Auto Fare: राजधानी पटना में ऑटो और ई-रिक्शा चालकों द्वारा मनमाने ढंग से किराया वसूलने की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए परिवहन विभाग ने सख्त कार्रवाई का फैसला किया है। पटना जिला परिवहन पदाधिकारी उपेन्द्र कुमार पाल के नेतृत्व में शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर विशेष जांच अभियान शुरू किया गया है।


अभियान के दौरान निर्धारित दर से अधिक किराया वसूलते पाए जाने पर ऑटो और ई-रिक्शा चालकों पर 5,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके साथ ही ट्रैफिक पुलिस को भी शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।


परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीमें पटना जंक्शन, गांधी मैदान, बेली रोड, बोरिंग रोड, कंकड़बाग और दानापुर समेत शहर के प्रमुख रूटों पर तैनात रहेंगी। अधिकारी औचक निरीक्षण कर किराया वसूली की जांच करेंगे।


जांच के दौरान जरूरत पड़ने पर अधिकारी यात्रियों से सीधे बातचीत कर किराए की जानकारी लेंगे। विभाग के अनुसार कई रूटों से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ चालक निर्धारित किराए से अधिक राशि वसूल रहे हैं। किराए को लेकर यात्रियों और चालकों के बीच विवाद तथा बदसलूकी की घटनाएं भी सामने आई थीं। इसी को ध्यान में रखते हुए यह सघन अभियान शुरू किया गया है।


परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित किराए से अधिक वसूली किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। अभियान का उद्देश्य यात्रियों को राहत देना और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता