ब्रेकिंग
मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

पटना से औरंगाबाद का सफर होगा आसान, NH-139 को फोरलेन बनाने की मंजूरी, ढाई घंटे में पूरी होगी यात्रा

Bihar Road Project: पटना से औरंगाबाद तक NH-139 को फोरलेन बनाने के एलाइनमेंट को केंद्र सरकार की मंजूरी मिल गई है। करीब 160 किमी लंबी सड़क पर पांच बाईपास भी बनेंगे। इससे पटना से औरंगाबाद का सफर 4-5 घंटे से घटकर ढाई से तीन घंटे में पूरा होगा।

Bihar Road Project
प्रतिकात्मक तस्वीर
Mukesh Srivastava
5 मिनट

Bihar Road Project: बिहार में सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ी पहल हुई है। पटना से औरंगाबाद तक राष्ट्रीय राजमार्ग-139 (NH-139) को फोरलेन बनाने का रास्ता साफ हो गया है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इस सड़क को फोरलेन में विकसित करने के लिए तैयार किए गए नए एलाइनमेंट को मंजूरी दे दी है। इसके बाद अब परियोजना की डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार करने और भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है।




फिलहाल पटना से औरंगाबाद तक करीब 160 किलोमीटर लंबा यह राष्ट्रीय राजमार्ग दो लेन का है। इस सड़क पर वाहनों का काफी दबाव रहता है, जिसके कारण लोगों को अक्सर जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। पथ निर्माण विभाग लंबे समय से इस समस्या के समाधान की दिशा में प्रयास कर रहा है।




राष्ट्रीय राजमार्ग-139 झारखंड के हरिहरगंज के पास से बिहार में प्रवेश करता है। इसके बाद यह औरंगाबाद, ओबरा, दाउदनगर और अरवल होते हुए पटना तक पहुंचता है। झारखंड की सीमा में हरिहरगंज से आगे इस सड़क को पहले ही फोरलेन में तब्दील किया जा चुका है। अब बिहार में पटना से औरंगाबाद तक सड़क के फोरलेन बनने से न केवल औरंगाबाद, बल्कि पटना से झारखंड के बीच भी आवागमन सुगम होगा। इससे यात्रियों और मालवाहक वाहनों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।





फिलहाल एनएच-139 पर जाम और वाहनों के दबाव के कारण पटना से औरंगाबाद पहुंचने में करीब चार से पांच घंटे लग जाते हैं। सड़क के फोरलेन बनने के बाद यह सफर घटकर लगभग ढाई से तीन घंटे में पूरा हो सकेगा। इस परियोजना से यात्रा का समय कम होने के साथ-साथ सड़क सुरक्षा और क्षेत्रीय परिवहन व्यवस्था में भी सुधार होने की उम्मीद है। एनएच-139 को फोरलेन बनाने की मांग काफी समय से उठ रही थी। पहले भी इस संबंध में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन उसे मंजूरी नहीं मिल सकी थी।




इसके बाद विभिन्न स्तरों पर इस परियोजना की मांग उठाई गई और मामला केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी तक पहुंचा। अंततः नए सिरे से एलाइनमेंट तैयार करने का निर्देश दिया गया। इसके लिए लंबे समय से काम चल रहा था और केंद्र के हस्तक्षेप के बाद एलाइनमेंट में कुछ बदलाव भी किए गए। नए एलाइनमेंट में सबसे बड़ा बदलाव औरंगाबाद शहर को लेकर किया गया है। यहां जीटी रोड के ऊपर फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव शामिल किया गया है, जिससे शहर में यातायात का दबाव कम करने में मदद मिलेगी।




NH-139 पर पांच शहरों में बनेंगे बाईपास

एनएच-139 को फोरलेन बनाने की योजना के तहत बिहार के हिस्से में पांच बाईपास भी बनाए जाएंगे। इनका उद्देश्य शहरों के अंदर वाहनों का दबाव कम करना और लंबी दूरी के यात्रियों को जाम से राहत देना है।औरंगाबाद शहर में यातायात सुगम बनाने के लिए बाईपास का निर्माण होगा। ओबरा शहर के बाहर से वाहनों की आवाजाही के लिए बाईपास बनाया जाएगा। अंबा मेंं भी बाईपास निर्माण की योजना शामिल है।दाउदनगर में 136.77 करोड़ रुपये की लागत से फोरलेन बाईपास बनाया जाएगा। वहीं अरवल में करीब 12 किलोमीटर लंबे बाईपास के निर्माण पर 270 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।




परियोजना के तहत दाउदनगर और अरवल में बाईपास निर्माण के लिए निविदा जारी की जा चुकी है। दाउदनगर में 136.77 करोड़ रुपये की लागत से फोरलेन बाईपास बनेगा, जबकि अरवल में 12 किलोमीटर लंबे बाईपास पर 270 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं, शेष तीन शहरों औरंगाबाद, ओबरा और अंबा में बाईपास निर्माण को लेकर भी कार्रवाई तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है।




कुल मिलाकर, एनएच-139 के फोरलेन बनने से पटना, औरंगाबाद और झारखंड के बीच सड़क संपर्क मजबूत होगा। साथ ही पांच बाईपास बनने से कई शहरों को जाम से राहत मिलने और यात्रियों का सफर पहले की तुलना में काफी आसान होने की उम्मीद है। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता