ब्रेकिंग
बिहार के 1.60 लाख बाढ़ पीड़ित परिवारों को 7-7 हजार की मदद, CM सम्राट चौधरी ने खाते में भेजे 112 करोड़✦Bihar News : बार-बार दंड ! बिहार के इस नगर आयुक्त पर 25 हजार का जुर्माना...अब विभागीय कार्यवाही भी चलेगी✦ड्यूटी में लापरवाही पर एक्शन, सब-इंस्पेक्टर समेत 4 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज; DSP ने 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा धरना-प्रदर्शन, आंदोलन के लिए तय हुए 3 नए स्थान; गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला✦Bihar MLC Election 2026 : ‘कागज पहुंचाते थे?’ सवाल पर भड़के नीरज कुमार, प्रशांत किशोर को दिया दो टूक जवाब, कहा - हमारा तो टाल में महज ...✦बिहार के 1.60 लाख बाढ़ पीड़ित परिवारों को 7-7 हजार की मदद, CM सम्राट चौधरी ने खाते में भेजे 112 करोड़✦Bihar News : बार-बार दंड ! बिहार के इस नगर आयुक्त पर 25 हजार का जुर्माना...अब विभागीय कार्यवाही भी चलेगी✦ड्यूटी में लापरवाही पर एक्शन, सब-इंस्पेक्टर समेत 4 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज; DSP ने 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा धरना-प्रदर्शन, आंदोलन के लिए तय हुए 3 नए स्थान; गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला✦Bihar MLC Election 2026 : ‘कागज पहुंचाते थे?’ सवाल पर भड़के नीरज कुमार, प्रशांत किशोर को दिया दो टूक जवाब, कहा - हमारा तो टाल में महज ...

पटना के आर्केड बिजनेस कॉलेज में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

पटना के कदमकुआं स्थित आर्केड बिजनेस कॉलेज में शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। लैब में रखे कंप्यूटर और फर्नीचर जलकर खाक हो गए। मौके पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

बिहार न्यूज
पटना में अगलगी की घटना
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना के दिनकर गोलंबर के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब वहां स्थित आर्केड बिजनेस कॉलेज में अचानक आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


धुआं उठता देख आसपास के लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए और अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश करने लगे। मिली जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट बताया जा रहा है। अगलगी की घटना की सूचना मिलते ही मौके पर फायर बिग्रेड की तीन गाड़ियां पहुंची। जिसके बाद आग बुझाने का काम शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू किया गया। 


यह घटना कदमकुआं इलाके की है। बताया जा रहा है कि कॉलेज की G+2 इमारत के ऊपरी तल पर स्थित लैब में आग लगी थी। आग की वजह से लैब में रखे कंप्यूटर, टेबल, कुर्सियां और अन्य सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गए। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। फिलहाल अगलगी के कारणों का पता लगाया जा रहा है।