ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पटना एयरपोर्ट पर 1 दिसंबर से लागू होगी नई पार्किंग पॉलिसी, फ्री पार्किंग होगा खत्म, रॉन्ग पार्किंग पर लगेगा 8 गुना अधिक जुर्माना

PATNA : पटना एयरपोर्ट कार पार्किंग पॉलिसी 1 दिसंबर से बदलने वाली है. एयरपोर्ट पर 10 मिनट का फ्री पार्किंग टाइम खत्म होने वाला है. अब पार्किंग का नया चार्ज रेट लागू होगा. नई पार्किं

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA : पटना एयरपोर्ट कार पार्किंग पॉलिसी 1 दिसंबर से बदलने वाली है. एयरपोर्ट पर 10 मिनट का फ्री पार्किंग टाइम खत्म होने वाला है. अब पार्किंग का नया चार्ज रेट लागू होगा. नई पार्किंग पॉलिसी के मुताबिक दुपहिया वाहनों को एयरपोर्ट परिसर में पार्क करने पर पहले 30 मिनट के लिए 10 रुपये और 2 घंटे तक के लिए 15 रुपए वसूले जाएंगे. इसके अलावे हर 2 घंटे के ऊपर 10 रुपये का चार्ज होगा.


इसके साथ ही गाड़ी के साथ परिसर में एंट्री लेने पर 6 मिनट में आपको गाड़ी के साथ बाहर निकलना होगा.1 दिसंबर से हर गाड़ी को टर्मिनल बिल्डिंग के सामने पिक अप या ड्रॉप के लिए सिर्फ 3 मिनट का वक्त मिलेगा. लेन में गलत पार्किंग या टर्मिनल बिल्डिंग के सामने तीन मिनट से ज्यादा पार्किंग पर सामान्य शुल्क से 8 गुना अधिक जुर्माना भरना पड़ेगा. 


एयरपोर्ट कैंपस में एंट्री लेने वाले हर गाड़ियों की डिटेल सेंसर के जरिये आउटर पर मिल सकेगा. नये रूल के मुताबिक आधुनिक उपकरणों के जरिए गाड़ियों की एंट्री का समय आउटर तक पहुंच जाएगा. इसके साथ ही एयरपोर्ट परिसर में एंट्री और एग्जिट के वक्त VVIP लोगों की गाड़ियों का बैरियर खुद उठ जाएगा. लिस्ट के आधार पर VVIP की गाड़ियों में एक चिप होगा, जिससे एंट्री लेते वक्त बैरियर खुद से खुल जाएगा.