ब्रेकिंग
Bihar News : फ्रांस तक पहुंची बिहार के छठ महापर्व की महिमा, IPS कुमार आशीष ने फ्रेंच भाषा में दुनिया को समझाया इसका महत्व✦कहां गए घपलेबाज - आसमान खा गया या ज़मीन निगल गई? मोतिहारी DEO दफ्तर में हुए वेतन घोटाले के 4 अभियुक्तों में किसी की नहीं हुई गिरफ्तारी, उठने लगे सवाल...✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल, सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar Ration Card: बिहार में राशन कार्ड बनवाना हुआ आसान! आवेदन के 30 दिनों में मिलेगा नया कार्ड, 1 करोड़ लोगों को जोड़ने का लक्ष्य; जानें पूरी प्रक्रिया✦बिहार के घूसखोर अधिकारी! BAS अफसर ने प्रति विद्यालय 700-700 रू रिश्वत मांगी...फॉरेंसिक लैब में आवाज की हुई पुष्टि, 11सालों बाद शुरू हुई कार्रवाई...✦Bihar News : फ्रांस तक पहुंची बिहार के छठ महापर्व की महिमा, IPS कुमार आशीष ने फ्रेंच भाषा में दुनिया को समझाया इसका महत्व✦कहां गए घपलेबाज - आसमान खा गया या ज़मीन निगल गई? मोतिहारी DEO दफ्तर में हुए वेतन घोटाले के 4 अभियुक्तों में किसी की नहीं हुई गिरफ्तारी, उठने लगे सवाल...✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल, सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar Ration Card: बिहार में राशन कार्ड बनवाना हुआ आसान! आवेदन के 30 दिनों में मिलेगा नया कार्ड, 1 करोड़ लोगों को जोड़ने का लक्ष्य; जानें पूरी प्रक्रिया✦बिहार के घूसखोर अधिकारी! BAS अफसर ने प्रति विद्यालय 700-700 रू रिश्वत मांगी...फॉरेंसिक लैब में आवाज की हुई पुष्टि, 11सालों बाद शुरू हुई कार्रवाई...

पटना में 25 हजार का इनामी टॉप-10 अपराधी बिल्ला गिरफ्तार, JDU नेता हत्याकांड में भी है आरोपित

Bihar Police Action: पटना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए टॉप-10 की सूची में शामिल कुख्यात बिल्ला उर्फ वीरेंद्र को गिरफ्तार किया है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। जेडीयू नेता हत्याकांड में भी उसका नाम सामने आया है। जानिए पुलिस..

पटना में 25 हजार का इनामी टॉप-10 अपराधी बिल्ला गिरफ्तार, JDU नेता हत्याकांड में भी है आरोपित
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Police Action: पटना पुलिस को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल कुख्यात बिल्ला उर्फ वीरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है. वह लंबे समय से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. इसके अलावा उसका नाम जेडीयू नेता हत्याकांड में भी सामने आया है.


जानकारी के अनुसार, दीघा थाना पुलिस को बिल्ला उर्फ वीरेंद्र के ठिकाने को लेकर गुप्त सूचना मिली थी. इसके बाद दीघा थाना पुलिस और जिला आसूचना इकाई (DIU) की संयुक्त टीम ने इलाके में छापेमारी की. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे दीघा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया.


जेडीयू नेता हत्याकांड में भी आया था नाम

गिरफ्तार बिल्ला उर्फ वीरेंद्र जेडीयू नेता हत्याकांड में भी आरोपित बताया जा रहा है. पुलिस इस मामले में उसकी भूमिका को लेकर पूछताछ कर रही है. इसके साथ ही उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य मामलों में संलिप्तता की भी जांच की जा रही है.


पुलिस के मुताबिक, बिल्ला उर्फ वीरेंद्र टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल था और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था. वह लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था. गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब उससे उसके आपराधिक नेटवर्क और सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटा रही है.


पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि फरार रहने के दौरान वह कहां-कहां छिपा था और किन लोगों के संपर्क में था. पूछताछ के आधार पर उसके अन्य आपराधिक मामलों और साथियों की भूमिका की जानकारी जुटाई जा रही है. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.