ब्रेकिंग
नए साल में रेलवे का बड़ा बदलाव, सप्तक्रांति समेत 20 ट्रेनों का बदलेगा नंबर; सुपरफास्ट का दर्जा भी खत्म, यात्रियों को किराए में मिल सकती है राहत✦ एक तरफ 40 विला 1.8 करोड़ की सालाना कमाई का मामला, दूसरी तरफ 60 लाख के गबन पर सख्ती... बिहार के इस अफसर का ‘एक्शन मोड’ चर्चा में✦Bihar News : 'कार लॉक थी, अंदर खून और ब्लेड पड़ा था....', बिहार में मेडिकल एडमिशन कंसल्टेंट की मौत से सनसनी; इस बात को लेकर चल रहा था विवाद ✦Bihar Crime News : बिहार में लिफ्ट के बहाने छात्रा को स्कॉर्पियो में बैठाया, घर की जगह सुनसान रास्ते पर ले गया; उसके बाद हो गया यह कांड ✦Bihar Politics : पलट गई BJP, पहले दोनों MLC को दल में शामिल कराया,विवाद बढ़ने पर सफाई - समर्थन दिया है✦नए साल में रेलवे का बड़ा बदलाव, सप्तक्रांति समेत 20 ट्रेनों का बदलेगा नंबर; सुपरफास्ट का दर्जा भी खत्म, यात्रियों को किराए में मिल सकती है राहत✦ एक तरफ 40 विला 1.8 करोड़ की सालाना कमाई का मामला, दूसरी तरफ 60 लाख के गबन पर सख्ती... बिहार के इस अफसर का ‘एक्शन मोड’ चर्चा में✦Bihar News : 'कार लॉक थी, अंदर खून और ब्लेड पड़ा था....', बिहार में मेडिकल एडमिशन कंसल्टेंट की मौत से सनसनी; इस बात को लेकर चल रहा था विवाद ✦Bihar Crime News : बिहार में लिफ्ट के बहाने छात्रा को स्कॉर्पियो में बैठाया, घर की जगह सुनसान रास्ते पर ले गया; उसके बाद हो गया यह कांड ✦Bihar Politics : पलट गई BJP, पहले दोनों MLC को दल में शामिल कराया,विवाद बढ़ने पर सफाई - समर्थन दिया है

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल ट्रेन की बढ़ी परिचालन अवधि, 17 अक्टूबर तक सप्ताह में 5 दिन चलेगी

फेस्टिवल सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ा दी गई है। ट्रेन अब 17 अक्टूबर 2026 तक सप्ताह में पांच दिन चलेगी।

बिहार न्यूज
बुधवार और शनिवार को छोड़ बाकी दिन चलेगी ट्रेन
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: फेस्टिवल के दौरान यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पूर्व मध्य रेल द्वारा पाटलिपुत्र और पूर्णिया कोर्ट के बीच संचालित की जा रही 03215/03216 पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट-पाटलिपुत्र स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि में वृद्धि की गयी है । विस्तारित अवधि के साथ अब यह स्पेशल ट्रेन 17.10.2026 तक (सप्ताह में पांच दिन) परिचालित की जाएगी ।


गाड़ी संख्या 03216 पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल दिनांक 17.09.2026 से 16.10.2026 तक बुधवार और शनिवार को छोड़कर सप्ताह के शेष सभी दिन परिचालन की जाएगी ।


वहीं गाड़ी संख्या 03215 पूर्णिया कोर्ट-पाटलिपुत्र स्पेशल का परिचालन दिनांक 18.09.2026 से 17.10.2026 तक गुरूवार और रविवार को छोड़कर सप्ताह के शेष सभी दिन किया जाएगा । 


इस स्पेशल ट्रेन का ठहराव, समय एवं मार्ग पूर्ववत रहेगा ।


विदित हो कि पूर्व मध्य रेल द्वारा फेस्टिवल के दौरान यात्रियों की सुविधा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अतिरिक्त ट्रेनों का परिचालन तथा मौजूदा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार की व्यवस्था की जा रही है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने इस बात की जानकारी दी।