ब्रेकिंग
छपरा में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, हवाई अड्डा परिसर में शव मिलने से इलाके में सनसनीजमुई कांड के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी कार्रवाई... 120 प्रोफाइल पर FIR दर्ज, पीड़िता की पहचान उजागर करने वालों को चेतावनीपटना में 45 दिन ट्रैफिक रहेगा प्रभावित… इस रूट से जीरो माइल तक वाहनों की एंट्री बंद, जानें कौन-सा रास्ता रहेगा खुलाबिहार में रेल यात्रियों की सुरक्षा होगी और पुख्ता... 4 हजार KM ट्रैक का होगा ऑडिट, सुनसान जगहों पर लगेंगे सोलर कैमरेयात्रीगण कृपया ध्यान दें... आज सफर से पहले जरूर चेक करें अपना रूट! 14 ट्रेनें रद्द, 30 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्टछपरा में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, हवाई अड्डा परिसर में शव मिलने से इलाके में सनसनीजमुई कांड के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी कार्रवाई... 120 प्रोफाइल पर FIR दर्ज, पीड़िता की पहचान उजागर करने वालों को चेतावनीपटना में 45 दिन ट्रैफिक रहेगा प्रभावित… इस रूट से जीरो माइल तक वाहनों की एंट्री बंद, जानें कौन-सा रास्ता रहेगा खुलाबिहार में रेल यात्रियों की सुरक्षा होगी और पुख्ता... 4 हजार KM ट्रैक का होगा ऑडिट, सुनसान जगहों पर लगेंगे सोलर कैमरेयात्रीगण कृपया ध्यान दें... आज सफर से पहले जरूर चेक करें अपना रूट! 14 ट्रेनें रद्द, 30 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्ट

पाटलिपुत्रा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में विश्व स्तनपान सप्ताह कार्यक्रम, नर्सिंग छात्राओं ने जागरूकता फैलाने का लिया संकल्प

पाटलिपुत्रा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्तनपान के महत्व, मां और शिशु के स्वास्थ्य में इसकी भूमिका और माताओं को सहयोग देने में नर्सों की जिम्मेदारी पर चर्चा की गई।

World Breastfeeding Week
विशेष जागरूकता कार्यक्रम
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

World Breastfeeding Week: पाटलिपुत्रा कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में 7 अगस्त 2025 को विश्व स्तनपान सप्ताह के अन्तगर्त्त विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रत्येक वर्ष 1 से 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जाता है। वर्ष 2026 की थीम है—“Breastfeeding for a sustainable start in life: strengthen what works.” अर्थात् “जीवन की सतत एवं स्वस्थ शुरुआत के लिए स्तनपान—जो प्रभावी है, उसे और मजबूत करें।”



इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य स्मृति रेखा रॉय ने छात्राए को माताओ के लिये स्तनपान के महत्वो पर प्रकाश डाला। स्तनपान केवल बच्चे को भोजन देना नहीं है, बल्कि यह माँ और शिशु के बीच प्रेम, सुरक्षा और भावनात्मक जुड़ाव का एक अनमोल माध्यम है। माँ का दूध शिशु के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण पोषण प्रदान करता है और उसकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में सहायता करता है। 



पहले छह महीने तक केवल माँ का दूध शिशु के लिए सर्वोत्तम आहार माना जाता है। इसके बाद बच्चे की आवश्यकता के अनुसार उचित पूरक आहार के साथ स्तनपान जारी रखा जा सकता है। इस पूरे अभियान में नर्सों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। एक नर्स का छोटा-सा प्रोत्साहन किसी माँ का आत्मविश्वास बढ़ा सकता है। इसलिए हमें माताओं को केवल सलाह नहीं देनी चाहिए, बल्कि उन्हें सम्मान, धैर्य और भावनात्मक सहयोग भी देना चाहिए।



स्तनपान को सफल बनाने की जिम्मेदारी केवल माँ की नहीं है। पिता, परिवार, नर्स, डॉक्टर, समुदाय, कार्यस्थल और पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था को मिलकर ऐसा वातावरण बनाना चाहिए जहाँ माँ को स्तनपान कराने में सुविधा और सम्मान मिले। भारत में भी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा नर्सों, ANM और ASHA कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण तथा माताओं को स्तनपान संबंधी परामर्श देने पर जोर दिया गया है।



आज इस अवसर पर हम सभी नर्सिंग विद्यार्थियों और स्वास्थ्यकर्मियों को यह संकल्प लिए  कि—हम प्रत्येक माँ को सही जानकारी देंगे। हम स्तनपान से जुड़े मिथकों और गलत धारणाओं को दूर करेंगे। हम माताओं का आत्मविश्वास बढ़ाएँगे।



हमारे कॉलेज के प्राचार्य श्रीमती स्मृति रेखा रॉय द्वारा सभी स्तनपानके प्रति समाज में जागरूकता फ़ैलाने का संकल्प दिलाया। क्रार्यक्रम में संस्थान के शिक्षक- शिक्षिका, तनूजा कुमारी, सलमा खातून, अवधेश कुमार, सीवम कुमार, जुली कुमारी, शिवानी कुमारी, कबिता कुमारी, श्रुति रानी,  और ऑफिस स्टाफ सुनीता कुमारी, अमिता वर्मा, नेहा कुमारी, सुमन कुमार आदि उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का समापन कॉलेज के प्रचार्य स्मृति रेखा रॉय के नेतृत्व में धन्यवाद ज्ञापन किया गया।


पाटलिपुत्रा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में विश्व स्तनपान सप्ताह कार्यक्रम, नर्सिंग छात्राओं ने जागरूकता फैलाने का लिया संकल्प


पाटलिपुत्रा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में विश्व स्तनपान सप्ताह कार्यक्रम, नर्सिंग छात्राओं ने जागरूकता फैलाने का लिया संकल्प

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता