ब्रेकिंग
LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT

वाटर प्यूरीफिकेशन प्लांट का दौरा, पाटलिपुत्र कॉलेज ऑफ नर्सिंग के छात्रों ने लिया प्रैक्टिकल ट्रेनिंग

पटना के पाटलिपुत्र कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने माइल्ड वैली वाटर प्यूरीफिकेशन प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने पानी के शुद्धिकरण, बोतल निर्माण और सुरक्षित पेयजल के महत्व की व्यावहारिक जानकारी हासिल की।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पाटलिपुत्र कॉलेज ऑफ नर्सिंग के बी.एससी. नर्सिंग एवं जी.एन.एम. के विद्यार्थियों ने 14 जुलाई 2026 को एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के तहत 'माइल्ड वैली वाटर प्यूरीफिकेशन प्लांट', परसा-संपतचक रोड का दौरा किया। भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को पेयजल शुद्धिकरण की वैज्ञानिक प्रक्रिया और सुरक्षित पेयजल के महत्व से अवगत कराना था।


भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने पानी के शुद्धिकरण की विभिन्न प्रक्रियाओं को करीब से देखा। इसके साथ ही उन्हें पानी की बोतलों के निर्माण और पैकेजिंग प्रक्रिया की भी विस्तृत जानकारी दी गई।


यह कार्यक्रम कॉलेज की प्राचार्या श्रीमती स्मृति रेखा राय के निर्देशन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपप्राचार्या सुभा वर्मा, सलमा खातून एवं राजीव कुमार सहित अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे।


प्लांट के प्रबंधक हिमांशु शेखर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि स्वच्छ पेयजल का उत्पादन जितना महत्वपूर्ण है, उससे कहीं अधिक जरूरी है कि लोग शुद्ध और सुरक्षित पानी का सेवन करें। उन्होंने बताया कि प्लांट में भूजल (ग्राउंड वॉटर) को अत्याधुनिक तकनीक से शुद्ध कर प्रतिदिन लगभग 2,000 लीटर पानी का शोधन किया जाता है।


उन्होंने विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि पेयजल को शुद्ध बनाने के लिए कई चरणों की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। इसलिए पानी का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए और प्रत्येक व्यक्ति को जल संरक्षण के प्रति जागरूक होना चाहिए।


इस शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों को जल शुद्धिकरण की तकनीक, सुरक्षित पेयजल के महत्व तथा जल संरक्षण की आवश्यकता के बारे में व्यावहारिक जानकारी प्राप्त हुई। वाटर प्यूरीफिकेशन प्लांट का दौरा, पाटलिपुत्र कॉलेज ऑफ नर्सिंग के छात्रों ने लिया प्रैक्टिकल ट्रेनिंग वाटर प्यूरीफिकेशन प्लांट का दौरा, पाटलिपुत्र कॉलेज ऑफ नर्सिंग के छात्रों ने लिया प्रैक्टिकल ट्रेनिंग

 वाटर प्यूरीफिकेशन प्लांट का दौरा, पाटलिपुत्र कॉलेज ऑफ नर्सिंग के छात्रों ने लिया प्रैक्टिकल ट्रेनिंग

टैग्स