ब्रेकिंग
चारा घोटाला केस में लालू यादव को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने से किया इनकार; हाईकोर्ट को जल्द सुनवाई का निर्देशबिहार में चल रहा कौन सा खेल? लोगों के बैंक खातों में लगातार आ रहे करोड़ों रुपये, साजिश है या तकनीकी फॉल्टबंटी यादव हत्याकांड में एक्शन: लापरवाही बरतने वाले तीन दारोगा समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, तीन दिन में मांगा गया स्पष्टीकरणसीएम सम्राट चौधरी आज से लगाएंगे सहयोग शिविर, मुख्यमंत्री सचिवालय में सुनेंगे जनता की शिकायतें; समस्या का होगा ऑन द स्पॉट समाधानभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस की जांच हुई तेज, न्यायिक आयोग के सामने आज और कल सात और गवाहों की गवाही होगी दर्जचारा घोटाला केस में लालू यादव को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने से किया इनकार; हाईकोर्ट को जल्द सुनवाई का निर्देशबिहार में चल रहा कौन सा खेल? लोगों के बैंक खातों में लगातार आ रहे करोड़ों रुपये, साजिश है या तकनीकी फॉल्टबंटी यादव हत्याकांड में एक्शन: लापरवाही बरतने वाले तीन दारोगा समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, तीन दिन में मांगा गया स्पष्टीकरणसीएम सम्राट चौधरी आज से लगाएंगे सहयोग शिविर, मुख्यमंत्री सचिवालय में सुनेंगे जनता की शिकायतें; समस्या का होगा ऑन द स्पॉट समाधानभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस की जांच हुई तेज, न्यायिक आयोग के सामने आज और कल सात और गवाहों की गवाही होगी दर्ज

तबीयत बिगड़ने के बाद पशुपति पारस अस्पताल में हुए भर्ती, खबर मिलते ही चाचा से मिलने पहुंचे चिराग पासवान

पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें पटना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बात की जानकारी जैसे ही चिराग पासवान को मिली वो चाचा से मिलने के लिए अस्पताल पहुंच गये।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सांस लेने में तकलीफ होने पर आनन-फानन में उन्हें पटना के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में एडमिट कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।


चाचा के अस्पताल में भर्ती होने की खबर जैसे ही भतीजे चिराग पासवान हो मिली, वो तुरंत चाचा पशुपति पारस से मिलने पटना के कंकड़बाग स्थित साईं हॉस्पिटल में पहुंच गये। इस दौरान चिराग पासवान ने सबसे पहले चाचा का पैर छुआ फिर उन्हें गले लगा लिया। चाचा से बातचीत कर उनका हालचाल जानने की कोशिश की। उनसे पूछा की क्या तकलीफ है। जिसके बाद उन्होंने इलाज कर रहे डॉक्टरों से मिलकर चाचा के स्वास्थ्य की जानकारी ली। चिराग पासवान ने चाचा के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। पशुपति पारस को देखने के लिए उनके समर्थक भी अस्पताल पहुंचे और अपने नेता के स्वास्थ्य की जानकारी ली। 


चाचा से मुलाकात के बाद चिराग पासवान ने बताया कि पशुपति पारस उनके लिए पिता समान हैं। राजनीतिक मतभेद अलग बात है, लेकिन वे एक राजनेता के रूप में नहीं बल्कि एक बेटे की तरह अपने चाचा का हालचाल लेने आए हैं। बता दें कि रामविलास पासवान के निधन के बाद चिराग पासवान और पशुपति पारस के बीच राजनीतिक मतभेद बढ़ गए थे, जिसके कारण लोजपा दो गुटों में बंट गई थी। हालांकि, पिछले कुछ समय से दोनों नेताओं के बीच रिश्तों में सुधार देखने को मिला है। ऐसे में उम्मीद जतायी जा रही है कि भविष्य में दोनों चाचा-भतीजा फिर से साथ मिलकर राजनीति कर सकते हैं। 

टैग्स