ब्रेकिंग
NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत

पंचायत चुनाव : पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों से मांगी रिपोर्ट, सुरक्षाबलों की उपलब्धता को लेकर एसपी देंगे जानकारी

PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर एक तरफ राज्य निर्वाचन आयोग अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है. तो वहीं दूसरी तरफ अब पुलिस मुख्यालय ने भी कमर कस ली है. पंचायत चुनाव क

पंचायत चुनाव : पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों से मांगी रिपोर्ट, सुरक्षाबलों की उपलब्धता को लेकर एसपी देंगे जानकारी
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर एक तरफ राज्य निर्वाचन आयोग अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है. तो वहीं दूसरी तरफ अब पुलिस मुख्यालय ने भी कमर कस ली है. पंचायत चुनाव को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसएसपी और एसपी से रिपोर्ट मांगी है. जिलों के एसपी को कहा गया है कि वह सुरक्षा बलों की आवश्यकता का आकलन कर अपनी डिटेल रिपोर्ट मुख्यालय को सौंपे. राज्य में पंचायत चुनाव की घोषणा 15 अगस्त के बाद किसी भी वक्त हो सकती है.


पंचायत चुनाव में हिंसा ना हो शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो सके इसके लिए पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती जरूरी है. राज्य निर्वाचन आयोग ने इसके लिए पहले ही दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं. अब पुलिस मुख्यालय जिलों से सुरक्षाबलों की रिपोर्ट मंगाकर यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहा है कि चरणबद्ध तरीके से पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति कैसे की जा सकेगी. राज्य के संवेदनशील और नक्सल प्रभावित इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जानी है. इसके लिए भी पुलिस मुख्यालय फ्लाइट मोड में है. मुख्यालय ने पंचायत चुनाव को देखते हुए अभी से सभी जिलों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है.



पुलिस मुख्यालय ने जिलों के एसपी को जो निर्देश दिया है. उसके मुताबिक के क्रिमिनल बैकग्राउंड वाले लोगों की थाने में नियमित हाजिरी लगाने का आदेश दिया गया है. बिहार में सितंबर से नवंबर के बीच पंचायत चुनाव होने की संभावना है. ऐसे में अब तैयारियां अंतिम चरण में है. पिछले दिनों पंचायत चुनाव का शेड्यूल लीक हो गया था. राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से पंचायती राज विभाग को भेजे गए प्रस्ताव के लीक होने के बाद यह बात सामने आ गई थी कि बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर आगे तारीखें क्या हो सकती हैं. लेकिन इस प्रस्ताव के लीक होने के बाद यह भी तय माना जा रहा है कि शेड्यूल में बदलाव किया जाएगा. अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी है कि पंचायत चुनाव की अधिकारिक घोषणा कब होती है.