ब्रेकिंग
Bihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्माना

बिहार : पानी में डूबने से 6 लोगों की मौत, घर में मचा कोहराम

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां नदी में डूबने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. घटना मोतिहारी और बांका जिले की है. मिली जानकारी के अनुसार, मोतिहारी में चार दोस्तों

बिहार : पानी में डूबने से 6 लोगों की मौत, घर में मचा कोहराम
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां नदी में डूबने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. घटना मोतिहारी और बांका जिले की है. मिली जानकारी के अनुसार, मोतिहारी में चार दोस्तों की और बांका में दो बच्चों की मौत हो गई है. इन दोनों घटनाओं के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है. 


बताया जाता है कि मोतिहारी के बंजरिया के बनकट में शनिवार की शाम शौच करने के लिए पांच दोस्त एक साथ निकले थे. इस दौरान सभी दोस्त बाढ़ के पानी के किनारे खेलने लगे थे तब ही यह हादसा हो गया. ग्रामीणों के सहयोग से तीन शवों को शाम में निकाल लिया गया था. जबकि एक बच्चे के शव को एनडीआरएफ की टीम ने रविवार की सुबह खोजकर निकाला. इस घटना में शामिल पांचवें बच्चे को बचा लिया गया है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.


दूसरी घटना बांका के कटोरिया थाना क्षेत्र की कठौन पंचायत के तेलंगवा गांव की है जहां दो बच्चों की एक ही बांध में डूब जाने से शनिवार को मौत हो गई. दोनों बच्चे अलग-अलग परिवारों से थे. बताया जा रहा है कि दोनों बांध के समीप मैदान में खेलने के लिए गए थे. मैदान के पास ही नवनिर्मित सरकारी बांध है. खेलने के क्रम में अचानक दोनों बच्चे बांध के किनारे पहुंच गए. यहां पैर फिसलने और मिट्टी धंसने से दोनों बांध के पानी में गिर गए जिससे दोनों की मौत हो गई.

टैग्स