ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

ओडिशा रेल हादसा : बिहार के 25 लोगों की हुई मौत, 32 अब भी लापता; मृतकों में सबसे अधिक इस जिले के लोग शामिल

PATNA : ओडिशा रेल हादसे में बिहार के 25 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में सबसे अधिक मधुबनी के लोग शामिल हैं। यहां के 5 लोगों की मौत एक साथ रेल हादसे में हो गई है। इसके साथ ही

 ओडिशा रेल हादसा : बिहार के 25 लोगों की हुई मौत, 32 अब भी लापता; मृतकों में सबसे अधिक इस जिले के लोग शामिल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : ओडिशा रेल हादसे में बिहार के 25 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में सबसे अधिक मधुबनी के लोग शामिल हैं। यहां के 5 लोगों की मौत एक साथ रेल हादसे में हो गई है। इसके साथ ही घायलों की संख्या 60 है, इनमें सबसे अधिक संख्या मुजफ्फरपुर जिले की है। मुजफ्फरपुर के 24 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।


दरअसल, आपदा प्रबंधन विभाग के तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक बिहार के 25 लोगों की मौत इस रेल हादसे में हुई है। बिहार से गई हुई टीम ने ओडिशा के अस्पताल में पहुंचकर जायजा लिया। इस दौरान उन्हें जानकारी मिली कि बिहार के 32 लोग अभी भी लापता है। हालांकि बालासोर से 2 बसों से बिहार के 40 यात्रियों को वापस भेजा गया है।


वहीं इस रेल हादसे में मृत 25 लोगों में से 6 लोगों का शव उनके परिजनों को उपलब्ध कराया जा चुका है। मरने वालों में सबसे अधिक संख्या मधुबनी जिले की है। इसके बाद मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, भागलपुर, नवादा, पश्चिमी चंपारण दरभंगा के लोग भी शामिल है। इसके साथ ही इस दुर्घटना में बिहार के 60 लोग घायल हैं। इनमे से सबसे अधिक 24 मुजफ्फरपुर के हैं। उसके बाद पूर्णिया, नवादा व बांका के दो-दो, बेगूसराय, भागलपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, कटिहार, कैमूर, जमुई, मधुबनी, मुंगेर के एक-एक लोग घायल हैं। 


इसके अलावा आपदा प्रबंधन विभाग के तरफ से यह बताया गया है कि 32 लोग लापता हैं। कंट्रोल रूम से समन्वय कर उन्हें लगातार खोजने का प्रयास किया जा रहा। आपको बताते चलें कि, बिहार के 40 यात्रियों को दो बसों से बिहार वापस लाया गया है। बिहार से गयी टीम ने बालासोर के डीएम व जिलाधिकारी से भेंट कर अस्पताल मे भर्ती घायलों को देखने भी गए। यह टीम भुवनेश्वर एम्स का भी दौड़ा करेगी।