ब्रेकिंग
Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

न्यायमूर्ति विनोद चंद्रन बने पटना हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

PATNA: पटना हाईकोर्ट के नवनियुक्त चीफ जस्टिस कृष्णन विनोद चंद्रन ने आज राजभवन में पद और गोपनीयता की शपथ ली। बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने नवनियुक्त चीफ जस्टिस कृष्णन विनोद चन्द्रन

न्यायमूर्ति विनोद चंद्रन बने पटना हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

PATNA: पटना हाईकोर्ट के नवनियुक्त चीफ जस्टिस कृष्णन विनोद चंद्रन ने आज राजभवन में पद और गोपनीयता की शपथ ली। बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने नवनियुक्त चीफ जस्टिस कृष्णन विनोद चन्द्रन को एक सादे समारोह पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।इस अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उनके मंत्रिमंडल के सदस्य,एडवोकेट जनरल पी के शाही,पटना हाइकोर्ट के जज,अधिवक्ता व अधिकारीगण मौजूद रहे।


चीफ जस्टिस के वी चन्द्रन ने पटना हाइकोर्ट के 44वें चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ली। उनसे पहले पटना हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय करोल थे,जिन्होंने लगभग तीन वर्षो से अधिक इस पद पर कार्य किया। फरवरी,2023 में वे सुप्रीम कोर्ट के जज बने।


आपको बताते चलें कि, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इससे पहले न्यायमूर्ति के विनोद चंद्रन को गुवाहाटी हाई कोर्ट का मुख्य न्यायधीश बनाने की सिफारिश की थी। लेकिन फिर कॉलेजियम ने अधिक रिक्तियों और मुख्य न्यायधीशों के सुप्रीम कोर्ट में प्रोमोशन को ध्यान में रखते हुए अपनी इस सिफारिश को वापस लिया था। इसके बाद जस्टिस विनोद चंद्रन को पटना हाईकोर्ट का मुख्य नयायधीश बनाया गया। विनोद चंद्रन 24 अप्रैल 2025 को रिटायर होने वाले हैं।