ब्रेकिंग
दिल्ली में सेप्टिक टैंक की जहरीली गैस से 3 मजदूरों की मौत, ट्रैफिक जाम में फंसी रेस्क्यू टीमबिहार के पार्को में गंदगी फैला रहे युवा, सोशल मीडिया पर अश्लील हरकत करते वीडियो वायरलभईया की साली से शादी से पहले दूल्हे की बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान अस्पताल में मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीसरकारी शिक्षक के बेटे को किन्नर से हुआ प्यार, परिवार और समाज की परवाह छोड़ रचाई शादीBihar weather : बिहार में मौसम का डबल अटैक! 19 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, इन इलाकों में अभी भी लू का कहरदिल्ली में सेप्टिक टैंक की जहरीली गैस से 3 मजदूरों की मौत, ट्रैफिक जाम में फंसी रेस्क्यू टीमबिहार के पार्को में गंदगी फैला रहे युवा, सोशल मीडिया पर अश्लील हरकत करते वीडियो वायरलभईया की साली से शादी से पहले दूल्हे की बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान अस्पताल में मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीसरकारी शिक्षक के बेटे को किन्नर से हुआ प्यार, परिवार और समाज की परवाह छोड़ रचाई शादीBihar weather : बिहार में मौसम का डबल अटैक! 19 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, इन इलाकों में अभी भी लू का कहर

दलालों के खिलाफ पटना के NMCH में रेड, दो आरोपी गिरफ्तार, पटना सिटी के रहने वाले हैं दोनों

पटना के एनएमसीएच अस्पताल परिसर में पुलिस ने दलालों के विरुद्ध छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अवैध गतिविधियों से जुड़े मेडिकल दस्तावेज और सामग्री बरामद, मामले में एफआईआर दर्ज।

bihar
दलालों की अब खैर नहीं
© social media
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना जिला प्रशासन द्वारा सभी स्वास्थ्य संस्थानों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। अस्पतालों में अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए ऐसा किया जा रहा है। कल बुधवार को फ्लाइंग स्क्वायड ने पीएमसीएच और एनएमसीएच का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान अस्पताल परिसर से एक दलाल को पकड़ा गया था वही एक सफाई कर्मी को मरीजों और परिजनों से पैसा लेते पकड़े जाने पर टर्मिनेट कर दिया गया था। 


आज गुरुवार को फिर पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र स्थित एनएमसीएच अस्पताल परिसर में अवैध गतिविधियों में संलिप्त दलालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस ने छापेमारी कर दो दलालों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार दलालों की पहचान पटना सिटी के बाइपास थाना क्षेत्र स्थित बेगमपुर निवासी अशोक यादव के बेटे दीपक कुमार और आलमगंज थाना क्षेत्र के बजरंग पाटलिग्राम निवासी मंजे लाल सिंह के बेटे चुन्नू कुमार के रूप में की गई है।  


छापेमारी के उपरांत की गई तलाशी के क्रम में दीपक कुमार के पास से जनता मेडिकल हॉल की पर्ची बरामद की गई, जबकि चुन्नू कुमार के पास से वैक्सो वेन स्टराइल हाइपॉडर्मिक सिरिंग (For Single Use) तथा रक्त संग्रह के पश्चात उपयोग में लाए जाने वाले चिपकने वाला स्वाब (कुल 103 पीस) बरामद किए गए, जिन्हें विधिवत जब्त कर लिया गया है। इस संबंध में आलमगंज थाना कांड संख्या 110/26, दिनांक 04.02.2026, अंतर्गत धारा 318(4)/316(2)/308(3)/351(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।


स्वास्थ्य विभाग को ऐसी सूचनाएं प्राप्त हो रही है कि सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में निजी नर्सिंग होम, निजी जाँच घर/एक्स-रे, निजी मेडिसीन प्रतिष्ठानों के कर्मी ईलाज हेतु आ रहे मरीजों को निजी नर्सिंग होम में ईलाज कराने, जाँच कराने तथा दवा के क्रय हेतु गुमराह कर रहे हैं। अत: इस पर सख्तीपूर्वक रोक लगाने के लिए सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों एवं सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय का निरीक्षण कराए जाने हेतु निरीक्षण दल का गठन करने हेतु सभी जिलों के जिला पदाधिकारियों को सूचित किया गया है।