ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

Bihar News: बिहार में सत्ता परिवर्तन की तारीख कन्फर्म! संजय झा बोले– इस दिन इस्तीफा देंगे नीतीश कुमार, अब किसके हाथ में सत्ता?

बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव तय माना जा रहा है। Nitish Kumar दिल्ली जाकर Rajya Sabha की शपथ लेंगे और इसके बाद CM पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

Bihar News: बिहार में सत्ता परिवर्तन की तारीख कन्फर्म! संजय झा बोले– इस दिन इस्तीफा देंगे नीतीश कुमार, अब किसके हाथ में सत्ता?
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar News : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज Patna से New Delhi के लिए रवाना हो रहे हैं, जहां वे 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। इस घटनाक्रम के साथ ही बिहार में सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया भी तेज हो गई है। इस पूरे राजनीतिक घटनाक्रम की पुष्टि जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष Sanjay Jha ने की है। उन्होंने साफ कहा है कि नीतीश कुमार राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद पटना लौटेंगे और मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। इसके साथ ही राज्य में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो जाएगा।


वहीं, नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद पहली बार बिहार में भाजपा खुद का मुख्यमंत्री बनाएगी। इस पद के लिए मौजूदा डिप्टी सीएम Samrat Choudhary का नाम सबसे आगे चल रहा है। अगर ऐसा होता है, तो यह बिहार की राजनीति में एक ऐतिहासिक बदलाव होगा, क्योंकि 2005 के बाद से नीतीश कुमार लगातार सत्ता के केंद्र में रहे हैं।


करीब दो दशक तक मुख्यमंत्री पद संभालने वाले नीतीश कुमार अब राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने की तैयारी में हैं। राज्यसभा सदस्य बनने के बाद उनका फोकस दिल्ली की राजनीति पर होगा, जहां वे केंद्र स्तर पर अपनी भूमिका को मजबूत करने की कोशिश करेंगे। यह कदम जेडीयू और एनडीए दोनों के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह बदलाव केवल नेतृत्व परिवर्तन नहीं, बल्कि बिहार की सत्ता संरचना में बड़ा बदलाव साबित हो सकता है। नीतीश कुमार के लंबे कार्यकाल के दौरान राज्य की राजनीति एक स्थिर ढांचे में रही, लेकिन अब भाजपा के नेतृत्व में नई सरकार बनने से नीतियों और प्राथमिकताओं में बदलाव देखने को मिल सकता है।


बताया जा रहा है कि राज्यसभा में शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार तुरंत पटना लौटेंगे और उसी दिन या अगले दिन मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। इसके बाद ‘खरमास’ समाप्त होने के तुरंत बाद, यानी 14 अप्रैल के आसपास नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।


इस पूरे घटनाक्रम पर बिहार की जनता और राजनीतिक गलियारों की नजरें टिकी हुई हैं। जहां एक तरफ जेडीयू के भीतर इस बदलाव को लेकर रणनीति तैयार की जा रही है, वहीं भाजपा भी अपने नेतृत्व को स्थापित करने के लिए पूरी तरह सक्रिय हो गई है। 


अगर सब कुछ तय योजना के अनुसार होता है, तो बिहार में एक नए युग की शुरुआत होगी, जहां सत्ता की कमान पहली बार पूरी तरह भाजपा के हाथों में होगी और नीतीश कुमार राष्ट्रीय राजनीति में अपनी नई भूमिका निभाते नजर आएंगे।