ब्रेकिंग
Bihar News : बार-बार दंड ! बिहार के इस नगर आयुक्त पर 25 हजार का जुर्माना...अब विभागीय कार्यवाही भी चलेगी✦ड्यूटी में लापरवाही पर एक्शन, सब-इंस्पेक्टर समेत 4 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज; DSP ने 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा धरना-प्रदर्शन, आंदोलन के लिए तय हुए 3 नए स्थान; गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला✦Bihar MLC Election 2026 : ‘कागज पहुंचाते थे?’ सवाल पर भड़के नीरज कुमार, प्रशांत किशोर को दिया दो टूक जवाब, कहा - हमारा तो टाल में महज ...✦भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर ट्रैक से मिला अज्ञात युवक का शव, घंटों बाधित रहा ट्रेनों का परिचालन✦Bihar News : बार-बार दंड ! बिहार के इस नगर आयुक्त पर 25 हजार का जुर्माना...अब विभागीय कार्यवाही भी चलेगी✦ड्यूटी में लापरवाही पर एक्शन, सब-इंस्पेक्टर समेत 4 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज; DSP ने 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा धरना-प्रदर्शन, आंदोलन के लिए तय हुए 3 नए स्थान; गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला✦Bihar MLC Election 2026 : ‘कागज पहुंचाते थे?’ सवाल पर भड़के नीरज कुमार, प्रशांत किशोर को दिया दो टूक जवाब, कहा - हमारा तो टाल में महज ...✦भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर ट्रैक से मिला अज्ञात युवक का शव, घंटों बाधित रहा ट्रेनों का परिचालन

BIHAR NEWS : नीतीश कैबिनेट की मीटिंग में आज क्या हुआ,मंत्री ने सब बता दिया, कैबिनेट हुई भंग

बिहार में सियासी बदलाव के बीच नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट बैठक हुई, जिसमें कैबिनेट भंग करने की सिफारिश की गई। बैठक का माहौल भावुक रहा।

BIHAR NEWS : नीतीश कैबिनेट की मीटिंग में आज क्या हुआ,मंत्री ने सब बता दिया, कैबिनेट हुई भंग
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BIHAR NEWS : बिहार में आज नीतीश कैबिनेट की बैठक हुई और इसमें वर्तमान कैबिनेट भंग करने की सिफारिश की गई है। इसके साथ ही इस कैबिनेट मीटिंग से निकलने के बाद कृषि मंत्री ने राम कृपाल यादव ने बताया कि बहुत ही भावुक पल था। सीएम ने सभी मंत्री नेता और कर्मचारी का आभार किया और अपनी भावनाओं को वयक्त किया। इसके बाद उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने भी सीएम के साथ काम करने का अनुभव बताया और कई बातें कही।


राम कृपाल यादव ने बताया कि- आज की कैबिनेट में मुख्यमंत्री जी ने अपने 20 साल के कार्यकाल के अनुभव के बारे में भी बातचीत किया और बताया उन्होंने कैसे बिहार को विकास का रफ़्तार दिया। इसके साथ ही उन्होंने नई सरकार जो बनने वाली है उसको लेकर बधाई दी, इसके साथ ही उन्होंने कई अन्य बातें भी कही है जो कि सार्वजनिक तौर पर बताई नहीं जा सकती है। बस इतना कहा जा सकता है आज कैबिनेट में बेहद इमोशनल पल था और हर कोई इमोशनल थे। नीतीश कुमार का बॉडी लैंग्वेज सामान्य था। रामकृपाल यादव ने कहा कि बैठक के दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि वो इस्तीफा देने के लिए लोकभवन जाएंगे। 


बता दें कि, सीएम आज दोपहर तीन बजे लोक भवन जाकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौपेंगे। इसके बाद इस्तीफे को मंजूरी दी जाएगी और नई सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा। उसके बाद राज्यपाल के तरफ से नई सरकार के गठन के साथ ही मुख्यमंत्री और मंत्री के शपथ ग्रहण की तारीख और समय तय किया जाएगा।


नीतीश कुमार का कार्यकाल बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण अध्याय के रूप में देखा जाता है। उनके नेतृत्व में राज्य ने बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में कई बदलाव देखे। ऐसे में उनका इस्तीफा और कैबिनेट का भंग होना बिहार की राजनीति में एक नए दौर की शुरुआत का संकेत दे रहा है।


कुल मिलाकर, आज की कैबिनेट बैठक ने जहां एक युग के अंत का एहसास कराया, वहीं एक नई राजनीतिक पारी की शुरुआत के संकेत भी दिए। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि बिहार की अगली सरकार कैसी होगी और राज्य को कौन नया नेतृत्व देगा।