ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

नीतीश कैबिनेट की बैठक में डॉक्टरों के ऊपर बड़ी कार्रवाई, 3 डाक्टर बर्खास्त

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां नीतीश कैबिनेट की बैठक समाप्त हो गई है. बैठक में कुल 12 एजेंडों पर मुहर लगी है. बैठक में कई बड़े निर्णय लिए गए हैं

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA :   इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां नीतीश कैबिनेट की बैठक समाप्त हो गई है. बैठक में कुल 12 एजेंडों पर मुहर लगी है.  बैठक में कई बड़े निर्णय लिए गए हैं. पंचायत के खाली पड़े पदों पर उपचुनाव पर मुहर लगी है. 18 मार्च को इन पदों पर चुनाव कराने का फैसला किया गया है. 


नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए 3 डॉक्टरों की सेवा बर्खास्त करने पर भी मुहर लगा दी है. अररिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पैक टोला के चिकित्सा पदाधिकारी अशोक कुमार सिन्हा, पूर्णिया के अमोरहा पनिया स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनिल कुमार सिन्हा और सहरसा के कपिलधार प्राथमिक चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजकुमार ठाकुर को सेवा से बर्खास्त करने कैबिनेट ने मुहर लगा दी है.


नीतीश कैबिनेट ने पटना सिटी के मालसलामी में कम्युनिटी हॉल के निर्माण के लिए 88 करोड़ से ज्यादा की राशि स्वीकृत की है. इसी तरह दरभंगा के केवटी प्रखंड में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय के निर्माण के लिए 56 करोड़ से ज्यादा की राशि स्वीकृत की गई है. नीतीश सरकार ने अब स्वतंत्रता सेनानी रामविलास शर्मा की जयंती राजकीय समारोह के साथ बनाने का फैसला किया है. कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है. 


नीतीश कैबिनेट ने इसके अलावे सासाराम के तत्कालीन डीसीएलआर ओमप्रकाश को जबरन रिटायरमेंट देने का भी फैसला किया है. तत्कालीन डीसीएलआर रहे ओमप्रकाश फिलहाल निलंबित चल रहे है.