ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

निजी स्कूलों की मनमानी पर नकेल, 7 फीसदी से ज्यादा फीस वृद्धि पर रोक

PATNA : सरकार की तरफ से राजधानी पटना के निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम लगाने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। अब 7 फ़ीसदी से ज्यादा सालाना फीस वृद्धि नहीं की जा सकेगी। पटना कमिश्नर न

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : सरकार की तरफ से राजधानी पटना के निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम लगाने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। अब 7 फ़ीसदी से ज्यादा सालाना फीस वृद्धि नहीं की जा सकेगी। पटना कमिश्नर ने उन स्कूलों के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है जिन्होंने 7 फ़ीसदी से अधिक फीस वृद्धि का आग्रह किया था। पटना के प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल ने कहा है कि आदेश प्रमंडल के सभी 6 जिलों में लागू होगा। 


पटना के दिन स्कूलों की तरफ से 7 फ़ीसदी से ज्यादा फीस वृद्धि का प्रस्ताव दिया गया था उनमें बाल्डविन सोफिया बोरिंग रोड, बाल्डविन एकेडमी धवलपुरा, ट्रीनीटी ग्लोबल स्कूल ट्रांसपोर्ट नगर, आरपीएस पब्लिक स्कूल पटना, आरपीएस स्कूल दानापुर, आरपीएस गर्ल्स स्कूल खगौल रोड शामिल हैं। इन स्कूलों के प्रस्ताव पर पटना के क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक की अध्यक्षता वाली कमेटी ने एक रिपोर्ट दी थी जिसके आधार पर पटना के कमिश्नर ने स्कूलों का प्रस्ताव खारिज कर दिया। 


फीस वृद्धि को नियंत्रित किए जाने के साथ-साथ निजी स्कूल अब छात्रों व अभिभावकों को इस बात के लिए बाध्य नहीं कर पाएंगे कि वह किताब ड्रेस और अन्य सामग्री किसी खास दुकान से खरीदें। इस मामले में स्कूलों के खिलाफ अगर किसी तरह की कोई शिकायत मिली तो उनके ऊपर करी कार्यवाई की जाएगी।