ब्रेकिंग
Bihar Liquor Ban : बिहार में शराबबंदी का ऐसा असर! तस्करों ने कंटेनर के नीचे बना दिया तहखाना, 180 पेटी विदेशी शराब के साथ चालक गिरफ्तार✦Bihar News Today : बाइक से टक्कर के बाद बेकाबू हुई पिकअप! श्राद्ध भोज में घुसकर 12 लोगों को कुचला, सीतामढ़ी में दो की मौत✦छठ-दिवाली पर बिहार में सुरक्षा का बड़ा प्लान, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग; गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦Bihar Murder News : पहले भी हुआ था जानलेवा हमला, अब छह गोलियां मारकर कर दी हत्या! अरवल में आभूषण कारोबारी को किसने बनाया निशाना?✦Bihar News : बिहार STF के एनकाउंटर में मारे गए तीनों अपराधियों का कितना बड़ा था नेटवर्क? मास्टरमाइंड JP यादव से लेकर शूटर बबलू तक, जानिए पूरा मामला✦Bihar Liquor Ban : बिहार में शराबबंदी का ऐसा असर! तस्करों ने कंटेनर के नीचे बना दिया तहखाना, 180 पेटी विदेशी शराब के साथ चालक गिरफ्तार✦Bihar News Today : बाइक से टक्कर के बाद बेकाबू हुई पिकअप! श्राद्ध भोज में घुसकर 12 लोगों को कुचला, सीतामढ़ी में दो की मौत✦छठ-दिवाली पर बिहार में सुरक्षा का बड़ा प्लान, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग; गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦Bihar Murder News : पहले भी हुआ था जानलेवा हमला, अब छह गोलियां मारकर कर दी हत्या! अरवल में आभूषण कारोबारी को किसने बनाया निशाना?✦Bihar News : बिहार STF के एनकाउंटर में मारे गए तीनों अपराधियों का कितना बड़ा था नेटवर्क? मास्टरमाइंड JP यादव से लेकर शूटर बबलू तक, जानिए पूरा मामला

Bihar-Nepal border security: ऑपरेशन 'सिंदूर' के बाद नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ी, पाकिस्तान से कॉल पर एजेंसियों की निगरानी तेज

Bihar-Nepal border security: ऑपरेशन 'सिंदूर' के बाद नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता बढ़ गई है। पाकिस्तान से आने वाली संदिग्ध कॉल्स और सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर खुफिया एजेंसियां निगरानी कर रही हैं।

ऑपरेशन सिंदूर, नेपाल सीमा अलर्ट, पाकिस्तान कॉल निगरानी, गोरखपुर ISI, सीमा सुरक्षा, स्लीपर सेल, Intelligence agencies alert, India-Nepal border security, Pakistan ISI link, suspicious activities, surve
नेपाल सीमा पर बढ़ाई गई सुरक्षा
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
3 मिनट

Bihar-Nepal border security:  ऑपरेशन 'सिंदूर' के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों ने चौकसी बढ़ा दी है। खुफिया एजेंसियां और स्थानीय पुलिस सतर्क हो गई हैं और सीमावर्ती इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों पर गहन नजर रखी जा रही है। पाकिस्तान सहित कुछ अन्य देशों से आने वाली कॉल्स पर विशेष निगरानी की जा रही है, और इन कॉल्स को सर्विलांस पर रखा गया है।


एजेंसियों द्वारा उन लोगों की पहचान की जा रही है जिनके संबंध पाकिस्तान में रहे हैं या जो सीमा पार फोन कॉल्स करते पाए गए हैं। इसके साथ ही पूर्व में पाकिस्तान के साथ हुए संघर्षों के दौरान सीमावर्ती इलाकों में हुई घटनाओं और गतिविधियों की भी समीक्षा की जा रही है।

स्लीपर सेल को लेकर अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में एजेंसियां तैनात

स्थानीय खुफिया इकाइयों और इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है। विशेष ध्यान उन लोगों पर दिया जा रहा है जो फोटो खींचने, वीडियो बनाने या संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाए जा सकते हैं।

गोरखपुर में पकड़ा गया था पाकिस्तानी संपर्क में युवक

अगस्त 2020 में गोरखपुर के कोतवाली क्षेत्र से एक युवक को यूपी एटीएस ने गिरफ्तार किया था। जांच में पता चला कि उसने रेलवे स्टेशन और सैन्य क्षेत्रों की तस्वीरें पाकिस्तान भेजी थीं। युवक कई बार पाकिस्तान गया था, जहां उसे ISI ने हनीट्रैप में फंसा लिया था।

ब्रेनवॉश कर युवाओं को जोड़ने वालों पर भी नजर

खुफिया एजेंसियों ने उन तत्वों की भी पहचान शुरू कर दी है जो युवाओं को ब्रेनवॉश कर कट्टरपंथी विचारधारा की ओर धकेल रहे हैं। गोरखपुर के खूनीपुर इलाके का एक युवक इसका उदाहरण है, जो पहले खुद इसका शिकार बना और फिर अन्य युवाओं को जोड़ने की कोशिश करने लगा। वह सोशल मीडिया पर सक्रिय था और पूर्वांचल के युवाओं को अपने जाल में फंसा रहा था। अब एजेंसियां उसके संपर्क में आए अन्य लोगों की भी गतिविधियों की जांच कर रही हैं।


नेपाल सीमा पर सुरक्षा को लेकर भारत पूरी तरह सतर्क है। संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखते हुए एजेंसियां हर स्तर पर तैयार हैं। सीमावर्ती क्षेत्र के नागरिकों से भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध सूचना को तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है।