ब्रेकिंग
कुशवाहा के तीन विधायक हो गए बागी? RLM अध्यक्ष बोले- नशे में मदहोश हो गए हैं लोग..✦बक्सर में पुरानी रंजिश को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, 10-12 राउंड चली गोलियां; पांच गिरफ्तार✦Bihar MLC Election 2026 : नीरज ने अनंत सिंह को हराने का षड्यंत्र रचा, ललन सिंह ने JDU प्रत्याशी की खोल दी पोल,कहा - यह सत्य है...✦Bihar Politics : ललन सिंह के धुरविरोधी से नीरज ने मिलाया हाथ! जेडीयू कैंडिडेट के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले अशोक सिंह को लगाया गले, वीडियो आया सामने✦CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन पर आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, केंद्र और चुनाव आयोग को नोटिस जारी✦कुशवाहा के तीन विधायक हो गए बागी? RLM अध्यक्ष बोले- नशे में मदहोश हो गए हैं लोग..✦बक्सर में पुरानी रंजिश को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, 10-12 राउंड चली गोलियां; पांच गिरफ्तार✦Bihar MLC Election 2026 : नीरज ने अनंत सिंह को हराने का षड्यंत्र रचा, ललन सिंह ने JDU प्रत्याशी की खोल दी पोल,कहा - यह सत्य है...✦Bihar Politics : ललन सिंह के धुरविरोधी से नीरज ने मिलाया हाथ! जेडीयू कैंडिडेट के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले अशोक सिंह को लगाया गले, वीडियो आया सामने✦CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन पर आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, केंद्र और चुनाव आयोग को नोटिस जारी

'पैसा बांटकर चुनाव नहीं जीतता ...', पटना शिक्षक सीट पर नामांकन करने पहुंचे नवल किशोर यादव, विरोधियों पर जमकर भड़के; बोले - मैं छोटा मोटा लड़ाई नहीं लड़ता जमानत जब्त करवा दूंगा

पटना शिक्षक निर्वाचन सीट पर BJP के नवल किशोर यादव ने फिर नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पहले उन्होंने विरोधियों पर जमकर हमला बोला और दावा किया कि उनके खिलाफ कोई मुकाबला नहीं है, सभी की जमानत जब्त होगी।

'पैसा बांटकर चुनाव नहीं जीतता ...',  पटना शिक्षक सीट पर नामांकन करने पहुंचे नवल किशोर यादव, विरोधियों पर जमकर भड़के; बोले - मैं छोटा मोटा लड़ाई नहीं लड़ता  जमानत जब्त करवा दूंगा
Tejpratap
Tejpratap
6 मिनट

 Patna Teacher MLC Election : पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनावी मैदान में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और प्रत्याशी नवल किशोर यादव ने ताल ठोक दी है। नवल किशोर यादव ने दोबारा अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। नामांकन से पहले उन्होंने चुनावी तैयारियों, शिक्षकों के मुद्दों और अपने विरोधियों को लेकर खुलकर अपनी बात रखी। इस दौरान उनका अंदाज पूरी तरह आक्रामक रहा और उन्होंने विरोधी प्रत्याशियों पर जमकर निशाना साधा।


नवल किशोर यादव ने कहा कि चुनाव उनके लिए कोई नई बात नहीं है। वह हर समय चुनाव के लिए तैयार रहते हैं। उन्होंने कहा कि यह तैयारी किसी एक दिन या चुनाव की घोषणा के बाद शुरू नहीं होती, बल्कि वह हर पल चुनाव के लिए तैयार रहते हैं। नवल किशोर यादव ने दावा किया कि उन्हें पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं और शिक्षकों का पूरा आशीर्वाद प्राप्त है।


उन्होंने कहा, "हम चुनाव के लिए हर दिन तैयार रहते हैं। यह हमारे लिए कोई नई बात नहीं है। हम प्रति पल तैयार रहते हैं।" नवल किशोर यादव के इस बयान से साफ है कि वह अपने चुनावी अनुभव और शिक्षकों के बीच अपनी पकड़ को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नजर आ रहे हैं।


नामांकन से पहले नवल किशोर यादव ने अपने विरोधियों पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने यहां तक दावा कर दिया कि उनके खिलाफ चुनावी मुकाबला ही नहीं है। उन्होंने कहा कि चुनाव मैदान में उनके सामने जो भी प्रत्याशी हैं, उनकी जमानत जब्त हो जाएगी।


नवल किशोर यादव ने कहा कि वह किसी छोटे-मोटे मुकाबले में विश्वास नहीं रखते। उनके मुताबिक, जब वह चुनाव लड़ते हैं तो सीधे ऐसी जीत की कोशिश करते हैं, जिसमें विरोधियों की जमानत तक जब्त हो जाए। उनके इस बयान को चुनावी मैदान में उनकी आक्रामक रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। दरअसल, पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में इस बार मुकाबला कई मायनों में अहम माना जा रहा है। नवल किशोर यादव के सामने विपक्षी खेमे के प्रत्याशी मैदान में हैं। ऐसे में नामांकन के साथ ही चुनावी बयानबाजी भी तेज होने लगी है।


शिक्षकों के मुद्दे पर पुराना एजेंडा ही आगे बढ़ाने का दावा

नवल किशोर यादव ने शिक्षकों के मुद्दों को लेकर भी अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। उन्होंने कहा कि वह आगे भी उन्हीं मुद्दों को मजबूती से उठाते रहेंगे, जिनके लिए अब तक आवाज उठाते आए हैं। उन्होंने विशेष तौर पर पुरानी पेंशन योजना (Old Pension Scheme), सातवां वेतन आयोग (7th Pay Commission) समेत शिक्षकों से जुड़े अन्य मुद्दों का जिक्र किया। नवल किशोर यादव ने कहा कि शिक्षकों के हितों से जुड़े इन सवालों को उन्होंने पहले भी उठाया है और आगे भी उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि उनके लिए जो सच है, वह वही बोलते हैं। उनके मुताबिक, चुनावी राजनीति में वह किसी तरह की दिखावटी बात करने के बजाय अपने मुद्दों और काम के आधार पर जनता के बीच जाते हैं।


'हाथ रहते मूंछ पर ताव न हो तो क्या फायदा'

नवल किशोर यादव ने अपने चुनाव जीतने के तरीके को लेकर विरोधियों की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग यह सवाल करते हैं कि आखिर नवल किशोर यादव चुनाव कैसे जीत जाते हैं। उनके मुताबिक, अब लोगों को इसका जवाब पता चल गया है।उन्होंने अपने अंदाज में कहा कि अगर विरोधियों को यह बात मालूम चल गई है कि नवल किशोर यादव चुनाव कैसे जीतते हैं, तो अब समय भी आ गया है। इसी क्रम में उन्होंने कहा, "हाथ रहते मूंछ पर ताव न हो तो क्या फायदा।" उनके इस बयान में आत्मविश्वास के साथ-साथ विरोधियों को सीधी चुनौती भी नजर आई। नामांकन के मौके पर नवल किशोर यादव ने अपने लंबे चुनावी अनुभव और शिक्षकों के बीच संपर्क को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताया।


'पैसा बांटकर चुनाव नहीं जीता'

नवल किशोर यादव ने चुनाव में पैसे के इस्तेमाल और फर्जी मतदाताओं के आरोपों को लेकर भी विरोधियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी पैसा बांटकर चुनाव नहीं जीता है। साथ ही उन्होंने उन आरोपों पर भी सवाल उठाया, जिनमें उनके चुनाव जीतने के पीछे फर्जी वोटरों की बात कही जाती है।

उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि जो खुद फर्जी हैं, वह दूसरे को क्या बताएंगे। उन्होंने सवाल किया कि जो व्यक्ति शिक्षक ही नहीं है, वह शिक्षकों को कैसे जान पाएगा और उनके बीच की समस्याओं को कैसे समझ पाएगा। नवल किशोर यादव ने कहा कि वह सभी शिक्षकों को जानते हैं और शिक्षकों के बीच लगातार मौजूद रहते हैं। उनका कहना है कि यही वजह है कि वह आज भी शिक्षकों के बीच मजबूती से खड़े हैं।

पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में अब नामांकन की प्रक्रिया के साथ सियासी तापमान भी बढ़ता दिख रहा है। नवल किशोर यादव ने अपने तेवर साफ कर दिए हैं। एक तरफ वह शिक्षकों के पुराने मुद्दों को आगे बढ़ाने की बात कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ विरोधियों को लेकर उनका दावा है कि उनके सामने कोई वास्तविक मुकाबला ही नहीं है। अब चुनावी मैदान में उनके इन दावों के सामने विपक्षी प्रत्याशी किस रणनीति के साथ उतरते हैं, इस पर सबकी नजर रहेगी।