ब्रेकिंग
प्रेमी से मिलने सात समंदर पार से नेपाल पहुंची अमेरिकी लड़की, 13 हजार किलोमीटर का सफर तय कर आई; किशनगंज में SSB ने पकड़ाबरामद रकम में हेराफेरी का खुलासा, जांच में सामने आई गड़बड़ी; मोतिहारी पुलिस के 4 सिपाही बर्खास्तBIHAR NEWS : भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के 3 ठिकानों पर निगरानी की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ा एक्शनBihar Police: हैदराबाद जाएंगे बिहार के 9 IAS अधिकारी, जानिए किन नामों पर लगी मुहरUCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेलप्रेमी से मिलने सात समंदर पार से नेपाल पहुंची अमेरिकी लड़की, 13 हजार किलोमीटर का सफर तय कर आई; किशनगंज में SSB ने पकड़ाबरामद रकम में हेराफेरी का खुलासा, जांच में सामने आई गड़बड़ी; मोतिहारी पुलिस के 4 सिपाही बर्खास्तBIHAR NEWS : भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के 3 ठिकानों पर निगरानी की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ा एक्शनBihar Police: हैदराबाद जाएंगे बिहार के 9 IAS अधिकारी, जानिए किन नामों पर लगी मुहरUCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेल

डॉ. संजय निषाद एनडीए के साथ, लेकिन यूपी में निषादों के साथ हो रही नाइंसाफी : मुकेश सहनी

मुकेश सहनी ने यूपी के बलिया में एनडीए सरकार और डॉ. संजय निषाद पर निशाना साधते हुए कहा कि निषाद समाज के साथ नाइंसाफी हो रही है। उन्होंने 25 जुलाई से 101 दिन की यात्रा का ऐलान किया और आरक्षण को लेकर बड़ा बयान दिया।

बिहार न्यूज
25 जुलाई से यात्रा पर निकलेंगे सहनी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी आज यूपी पहुंचे। उन्होंने यूपी के  बलिया में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि   अपने समाज के लोगों की तारीफ की वहीं एनडीए सरकार पर डॉ. संजय निषाद के बहाने निशाना साधा। 


उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि आज मैं जहां भी हूं, वह समाज के लोगों के कारण हूं। डॉ. संजय निषाद भी जहां हैं वह समाज की ही देन है। निषादों के आरक्षण को लेकर हमलोगों ने आंदोलन की और सात साल से डॉ संजय निषाद मंत्री है। आज निषाद आरक्षण पर कोई चर्चा नहीं हो रही। आंदोलन ठंडे बस्ते में चला गया। 


उन्होंने कहा कि आज डॉ. संजय निषाद को भी एहसास है कि इस सरकार में उनके साथ गलत हो रहा है। श्री सहनी ने डॉ. निषाद से एनडीए की कुर्सी त्याग देने का आग्रह करते हुए कहा कि आइए और समाज के लिए लड़ाई लड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि  तय डॉ  संजय निषाद को करना है कि वे सत्ता की मलाई खाना चाहते हैं कि समाज के लोगों की लड़ाई लड़ना। 


उन्होंने 25 जुलाई से राज्य की 101 दिन की यात्रा करने की घोषणा करते हुए कहा कि वे अगले छह महीने तक राज्य में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना है । 


वीआईपी के संस्थापक मुकेश सहनी ने कहा कि निषाद समाज अब  किसी और के साथ  नहीं अपने बच्चों के भविष्य के साथ है। उन्होंने छह महीने के लिए डॉ  संजय निषाद को समय देते हुए कहा कि आप छह महीने में निषाद को आरक्षण दिलाइए या यूपीए गठबंधन के साथ आइए और सरकार बदल दीजिए। उन्होंने कहा कि यूपीए की सरकार बनेगी तो निषाद आरक्षण को कोई नहीं रोक सकता है। 


एनडीए में जाने के प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि आरक्षण दे दे तो राजनीति तक मै छोड़ सकता हूं। लेकिन आरक्षण दे दे। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में आज की परिस्थिति में बदलाव हुआ है। जनता ने डा संजय निषाद को देख लिया है, इसलिए समाज अब बदलाव की तैयारी कर रही है।

टैग्स