ब्रेकिंग
Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

मोतिहारी जहरीली शराब कांड का मुख्य सरगना दिल्ली से अरेस्ट, 3 अभियुक्त पहले ही जा चुके हैं जेल

PATNA : पिछले माह मोतिहारी में हुए जहरीली शराब कांड का मुख्य सरगना दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। मद्य निषेध इकाई और मोतिहारी जिला बल की संयुक्त टीम ने दिल्ली के अली

मोतिहारी जहरीली शराब कांड का मुख्य सरगना दिल्ली से अरेस्ट, 3 अभियुक्त पहले ही जा चुके हैं जेल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA  : पिछले माह मोतिहारी में हुए जहरीली शराब कांड का मुख्य सरगना दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। मद्य निषेध इकाई और मोतिहारी जिला बल की संयुक्त टीम ने दिल्ली के अलीपुर थाना क्षेत्र से मुख्य सरगना राजेश सहनी को गिरफ्तार किया है। राजेश ने ही दिल्ली से स्पिरिट की आपूर्ति की थी, जिसकी मदद से स्थानीय शराब माफिया ने जहरीली शराब बनाई थी।


मिली जानकारी के अनुसार, मोतिहारी शराब कांड के गिरफ्तार अभियुक्तों के बयान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सबसे पहले स्पिरिट पहुंचाने वाली ट्रांसपोर्ट कंपनी को चिह्नित किया गया है। उसके बाद लाइनर की मदद से पुलिस की टीम मुख्य सरगना राजेश सहनी तक पहुंची।  अब ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर के बयान और कार्यालय से जब्त दस्तावेजों के आधार पर अन्य अभियुक्तों की पहचान  की जा रही है। इसके साथ ही बाकी लोगों की इनकी तलाश मेंअलग-अलग राज्यों में छापेमारी भी की जा रही है। 


बताया जा रहा है कि, जहरीली शराबकांड मामले में पुलिस की जांच लगातार जारी है पिछले महीने अप्रैल में जहरीली शराब से मोतिहारी में 37 लोगों की मौत की पुष्टि की गई थी  हालांकि संख्या 100 से ज्यादा बताई गई थी। अब  इस पूरे कांड के मास्टरमाइंड को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। मोतिहारी के एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने इस संबंध में जानकारी दी। इससे पहले तीन अभियुक्तों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।


मालूम हो कि, पिछले माह 14 से 17 अप्रैल के बीच मोतिहारी के तुरकौलिया, हरसिद्धी, सुगौली और पहाड़पुर थाना क्षेत्रों में जहरीली शराब से बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई थी। इस मामले में जिले के पांच थानाध्यक्षों के अलावा एंटी लीकर टास्क फोर्स (एलटीएफ) के दारोगा, दो एएसआइ और नौ चौकीदारों को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था।