ब्रेकिंग
Indian Railway News : Vande Bharat में दाल के अंदर मिला कीड़ा, मां-बेटे ने की शिकायत तो रेलवे कर्मचारियों ने दिया ऐसा जवाब!✦NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦Indian Railway News : Vande Bharat में दाल के अंदर मिला कीड़ा, मां-बेटे ने की शिकायत तो रेलवे कर्मचारियों ने दिया ऐसा जवाब!✦NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव

मंत्री-सचिव विवाद गहराया: फजीहत के बाद एक्शन में आए नीतीश, सीएम आवास में बुलाई आपात बैठक

PATNA: बड़ी खबर बिहार की सियासत से आ रही है। शिक्षा विभाग में मंत्री और अधिकारी के बीच विवाद को लेकर सरकार की हुई फजीहत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक्शन में आए हैं और सीएम

मंत्री-सचिव विवाद गहराया: फजीहत के बाद एक्शन में आए नीतीश, सीएम आवास में बुलाई आपात बैठक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बड़ी खबर बिहार की सियासत से आ रही है। शिक्षा विभाग में मंत्री और अधिकारी के बीच विवाद को लेकर सरकार की हुई फजीहत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक्शन में आए हैं और सीएम आवास में आपात बैठक बुलाई है। बैठक में शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक मौजूद हैं।


दरअसल, बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने शिक्षा विभाग के अपर सचिव के कामकाज पर सवाल उठाते हुए पीत पत्र लिखा था। इस पीत पत्र में आरोप लगाया गया था कि बिना मंत्री से बातचीत किए विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक फैसले ले रहे हैं, जिससे सरकार पर सवाल उठाए जा रहे हैं। विभाग की तरफ से मंत्री के पीत पत्र का जवाब देते हुए केके पाठक ने चंद्रशेखर के आप्त सचिव पर ही सवाल उठा दिया और शिक्षा विभाग में उनकी एंट्री पर रोक लगा दिया। इस विवाद ने सियासी रूप ले लिया है और सरकार की खूब फजीहत हो रही है।


शिक्षा मंत्री और विभागीय सचिव के बीच छिड़े संग्राम को लेकर सरकार की हुई फजीहत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीएम आवास में आपात बैठक बुलाई। सीएम आवास एक अणे मार्ग पर शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर और अपर मुख्य सचिव के के पाठक को बुलाया गया। इस बैठक में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी और मंत्री बीजेंद्र प्रसाद यादव भी मौजूद रहे।


बैठक में चंद्रशेखर और केके पाठक के बीच विवाद को सुलझाने की कोशिश की गई है हालांकि बैठक के बाद सीएम आवास से बाहर निकले मंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि शिक्षा विभाग के डेवलपमेंट को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने गए थे, केके पाठक मुख्यमंत्री आवास से मौजूद थे या इसकी जानकारी नहीं है। पीठ पत्र विवाद पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि वे अभी इसकी समीक्षा कर रहे हैं।

रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता