ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

मंत्री बनते ही रत्नेश सदा ने नीतीश - तेजस्वी और ललन सिंह का छुआ पांव, कहा - CM मेरे लिए भगवान, जिम्मेदारियों का अच्छी तरह करूंगा पालन

PATNA : जदयू के विधायक रत्नेश सदा गए आज मंत्री पद की शपथ ले ली है। रत्नेश सदा को बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई है। शपथ लेने

मंत्री बनते ही रत्नेश सदा ने नीतीश - तेजस्वी और ललन सिंह का छुआ पांव, कहा - CM मेरे लिए भगवान, जिम्मेदारियों का अच्छी तरह करूंगा पालन
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : जदयू के विधायक रत्नेश सदा गए आज  मंत्री पद की शपथ ले ली है। रत्नेश सदा को बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई है। शपथ लेने के बाद जदयू विधायक के तरफ से सीएम और डिप्टी सीएम समेत कई बड़े नेताओं से आशीर्वाद लिया गया है।


दरअसल, रत्नेश सादा पहली बार नीतीश कैबिनेट में शामिल हुए हैं। इन्होंने पद और गोपनीयता की शपथ लेने के बाद सबसे पहले नीतीश कुमार का पैर छूकर आशीर्वाद लिया उसके बाद उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी से भी पांव छूकर आशीर्वाद लिया। इसके अलावा राजभवन में मौजूद अन्य मंत्रियों से भी उन्होंने हाथ और गले मिलाकर बधाई हासिल किया।


जानकारी हो कि, बिहार में फिर एकबार सियासी फेरबदल हुआ है और जीतन राम मांझी की पार्टी हम ने महागठबंधन से किनारा कर लिया है। जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद अब जदयू विधायक रत्नेश सदा को मंत्री बनाया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि इनको संतोष सुमन अबतक जो विभाग संभाल रहे थे उसी विभाग की जिम्मेदारी दी जाएगी।


आपको बताते चलें कि, रत्नेश सदा महादलित समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। वो सहरसा के सोनबरसा से विधायक हैं। रत्नेश सदा जदयू के सचेतक और महादलित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भी हैं। रत्नेश सदा लगातार तीन बार जीत चुके हैं। वो वर्ष 2010 से चुनाव जीतते आ रहे है। रत्नेश सदा भी मुसहर समाज के ही नेता हैं। इनको नीतीश कुमार के विश्वसनीय नेताओं में एक माना जाता है।