ब्रेकिंग
NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत

मलद्वार से निकाला गया स्टील का ग्लास, PMCH में युवक का हुआ सफल ऑपरेशन

PATNA: राजधानी पटना के सबसे बड़े हॉस्पिटल में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया। बेतिया से आए रितेश नामक एक युवक के मलद्वार में स्टील का ग्लास फंसा हुआ था जिसे देखकर डॉक्टर भी हैर

मलद्वार से निकाला गया स्टील का ग्लास, PMCH में युवक का हुआ सफल ऑपरेशन
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना के सबसे बड़े हॉस्पिटल में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया। बेतिया से आए रितेश नामक एक युवक के मलद्वार में स्टील का ग्लास फंसा हुआ था जिसे देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गये। आनन-फानन में युवक का ऑपरेशन किया गया तब जाकर ग्लास को मलद्वार से निकाला जा सका। 


04 अक्टूबर को हुए ऑपरेशन के दौरान पीएमसीएच के 11 डॉक्टरों की टीम ने सफल ऑपरेशन किया। ग्लास मलद्वार में फंसे रहने से युवक दर्द से काफी परेशान था। पीएमसीएच में भर्ती होने के बाद एक्सरे कराया गया जिसमें ग्लास के फंसे होने की बात सामने आई।


 जिसके बाद अस्पताल के सुपरिटेंडेंट और सर्जरी विभाग के एचओडी प्रोफेसर आईएस ठाकुर के यूनिट ने सर्जरी का फैसला लिया और युवक का सफल ऑपरेशन किया गया। ग्लास के निकलने के बाद अब युवक की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। 


हालांकि इस बात का पता अब तक नहीं चल पाया है कि आखिर ग्लास मलद्वार में कैसे चला गया। इस संबंध में ना तो युवक ने जानकारी दी और ना ही ऑपरेशन करने वाले डॉक्टरों ने ही बताया। डॉक्टरों का कहना है कि युवक की हालत अब पहले से बेहतर है।

टैग्स