ब्रेकिंग
Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

महिला स्कूल टीचरों से छेड़खानी करने वाले दबंग वार्ड पार्षद पति पर पुलिस मेहरबान, केस दर्ज होते ही आरोपी को बचाने की कवायद

PATNA : राजधानी के गर्दनीबाग इलाके में महिला स्कूल टीचरों के साथ छेडखानी और बदसलूकी करने वाले बाहुबली नेता पर पटना पुलिस ने मेहरबानी दिखाना शुरू कर दिया है. गर्दनीबाग के बाहुबली मा

महिला स्कूल टीचरों से छेड़खानी करने वाले दबंग वार्ड पार्षद पति पर पुलिस मेहरबान, केस दर्ज होते ही आरोपी को बचाने की कवायद
First Bihar
3 मिनट

PATNA : राजधानी के गर्दनीबाग इलाके में महिला स्कूल टीचरों के साथ छेडखानी और बदसलूकी करने वाले बाहुबली नेता पर पटना पुलिस ने मेहरबानी दिखाना शुरू कर दिया है. गर्दनीबाग के बाहुबली माने जाने वाले वार्ड पार्षद पति के खिलाफ केस दर्ज होने के साथ ही पुलिस ने उसे क्लीन चिट देने की भी तैयारी शुरू कर दी है. दबंग वार्ड पार्षद पति पर अब केस दर्ज कराने वाली शिक्षिकाओं को धमकाने का भी आरोप लग रहा है.


क्या है मामला
दरअसल दो दिन पहले गर्दनीबाग साधनापुरी के एक गर्ल्स स्कूल की महिला शिक्षिकाओं ने गर्दनीबाग थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसमें स्थानीय वार्ड पार्षद श्वेता राय के पति अविनाश कुमार उर्फ मंटू पर कई गंभीर आरोप लगाये गये थे. महिला शिक्षिकाओं ने आरोप लगाया था कि दबंद मंटू अपने साथियों के साथ लगातार छेड़खानी कर रहा है. एक महिला शिक्षिका ने विरोध किया तो उसके निजी अंगों को सरेआम छेड़छाड़ किया गया. प्राथमिकी में अविनाश कुमार मंटू के साथ साथ उसकी वार्ड पार्षद पत्नी श्वेता राय को भी अभियुक्त बनाया गया है.


केस दर्ज होते ही आरोपी को बचाने की कवायद
दरअसल केस दर्ज होने के ठीक बाद ही पुलिस ने अभियुक्तों को बचाने की भी कवायद शुरू कर दी है. गर्दनीबाग पुलिस ने मीडिया को ये बताया कि उसने सीसीटीवी फुटेज देखा है और उसमें कहीं छेडखानी की बात सामने नहीं आयी है. दिलचस्प बात ये है कि एफआईआर में कहीं उस जगह का ही उल्लेख नहीं है जहां छेडखानी हुई है. लेकिन पुलिस ने उस अज्ञात जगह का सीसीटीवी फुटेज भी देख लिया.


गर्दनीबाग पुलिस ने मीडिया को बताया कि मामला साढ़े तीन कट्ठा जमीन का है. इसलिए अविनाश कुमार मंटू को फंसाया जा रहा है. पुलिस ये नहीं बता पायी कि आरोप लगाने वाली शिक्षिका का जमीन से क्या वास्ता है. क्या एक प्राइवेट गर्ल्स स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका की ये हैसियत है कि वो गर्दनीबाग में साढ़े तीन कट्ठा जमीन खरीद पाये.


हालांकि हमारी टीम ने गर्दनीबाग थाने से बात की तो पुलिस ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया. थाने से ये बताया गया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है. इस बीच पीडित महिला शिक्षिका ने पटना कोर्ट में बयान दर्ज करा दिया है. कोर्ट के समक्ष दिये गये बयान में उसने दबंग अविनाश कुमार मंटू के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाये हैं.


जानकारों की मानें तो बेहद दबंग छवि वाले अविनाश कुमार उर्फ मंटू का गर्दनीबाग थाने से बेहद मधुर संबंध रहे हैं. पीड़ित महिला शिक्षिकाओं ने बताया कि अविनाश कुमार मंटू का रोज गर्दनीबाग थाने में आना जाना लगा रहता है. पीड़िताओं के मुताबिक मंटू गर्दनीबाग थाने के लिए बिचौलिया का भी काम करता है. लिहाजा वे पुलिस के आलाधिकारियों से ये गुहार लगा रही हैं कि आरोपी की गिरफ्तारी की जाये.

टैग्स