ब्रेकिंग
Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

हैवानियत: पटना में कैंसर संस्थान के एंबुलेंस चालक ने महिला मरीज की बेटी के साथ की छेडखानी, गिरफ्तार

PATNA : महामारी के बीच पटना के अस्पतालों में हैवानियत के वाकये थम नहीं रहे हैं. पटना के महावीर कैंसर संस्थान के एक एंबुलेंस चालक ने महिला मरीज की बेटी के साथ छेडखानी की. पीडित लडकी

हैवानियत: पटना में कैंसर संस्थान के एंबुलेंस चालक ने महिला मरीज की बेटी के साथ की छेडखानी, गिरफ्तार
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA : महामारी के बीच पटना के अस्पतालों में हैवानियत के वाकये थम नहीं रहे हैं. पटना के महावीर कैंसर संस्थान के एक एंबुलेंस चालक ने महिला मरीज की बेटी के साथ छेडखानी की. पीडित लडकी ने जब संस्थान के डॉक्टरों को इसकी जानकारी दी तो पुलिस को बुलाकर उसे अरेस्ट करा दिया गया है. ड्राइवर को सस्पेंड भी कर दिया गया है.

गौरतलब है कि महामारी के दौर में पटना में महिलाओं के साथ अस्पताल में गलत हरकत किये जाने का ये तीसरा मामला है. इससे पहले पटना के राजेश्वर हॉस्पीटल में एक कोरोना पेशेंट की पत्नी के साथ गलत हरकत का आरोप लगा था. वहीं पारस अस्पताल में महिला मरीज के साथ रेप का आरोप लगा है. हालांकि पुलिस ने दोनों निजी अस्पतालों  के किसी कर्मचारी के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है. 

एंबुलेंस चालक ने की छेडखानी

घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक पटना के महावीर कैंसर संस्थान में एक महिला पिछले 20 दिनों से इलाज के लिए भर्ती है. शनिवार को महिला की बेटी अपनी मां का हालचाल जानने अस्पताल आयी थी. उसने अस्पताल के काउंटर से अपनी मां की हालत के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की. इसी बीच वहां मौजूद एंबुलेंस चालक ने उसे मदद का भरोसा दिलाया औऱ अपने साथ चलने को कहा. 

पीड़िता ने बताया कि एंबुलेंस चालक उसे सुनसान गलियारे की ओऱ ले गया औऱ फिर छेडखानी करने लगा. उसने शरीर को छूने की भी कोशिश की. जब लडकी ने उसका विरोध किया तो एंबुलेंस चालक ने कहा कि तुम मुझे ब्यूटीफूल लगती हो, घबराओ मत तुम्हें कुछ नहीं होगा. लड़की जब कैंसर वार्ड में पहुंच कर अपनी मां का हालचाल ले रही थी तो ड्राइवर वहां भी पहुंच गया और वहीं गलत हरकत करने लगा. इसका जब लड़की औऱ उसकी मां ने विरोध किया तो ड्राइवर भाग खडा हुआ.

अस्पताल प्रबंधन ने की कार्रवाई

इस वाकये के बाद लड़की ने अस्पताल के ड़ॉक्टरों से इसकी शिकायत की. एंबुलेंस चालक की पहचान की गयी औऱ फिर उसे पकड कर पुलिस के हवाले कर दिया गया. फुलवारी शरीफ थानेदार आर रहमान ने बताया कि कैंसर पीडित महिला की बेटी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. आऱोपी एंबुलेंस ड्राइवर को जेल भेजा जायेगा. उधर महावीर कैंसर संस्थान ने तत्काल प्रभाव से एंबुलेंस ड्राइवर को सस्पेंड कर दिया गया है. संस्थान ने तीन लोगों की कमेटी बनायी है जिसकी जांच रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

टैग्स