ब्रेकिंग
इंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेज

Maha kumbh 2025: महाकुंभ में जाने के लिए पटना जंक्शन पर उमड़ी लोगों की भारी भीड़, स्टेशन पर अफरा-तफरी जैसे हालात

Maha kumbh 2025: महाकुंभ में जाने के लिए पटना जंक्शन पर ट्रेनों में लोगों के बीच आपाधापी की स्थिति है। ट्रेनों में भारी भीड़ के कारण दर्जनों यात्री टिकट होने के बावजूद ट्रेन पर नहीं चढ़ सके।

Maha Kumbh 2025
पटना जंक्शन पर उमड़ी भारी भीड़
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Maha kumbh 2025: महाकुंभ जाने के लिए एक बार फिर से बिहार से होकर गुजरने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। पटना जंक्शन पर सोमवार को लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्टेशन परिसर से लेकर ट्रेनों में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। पटना जंक्शन पर अफरा-तफरी जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं। 


ट्रेनों में इतनी भीड़ है कि बोगियों में मौजूद टॉयलेट भी फुल हो गए हैं। यात्रा बोगियों के दरवाजे तक भरे हुए हैं। ट्रेन पर सवार होने के लिए लोग धक्का मुक्की करते नजर आए। अनियंत्रित भीड़ को देखते हुए संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस को राजेन्द्र नगर टर्मिनल पर ही रोकना पड़ा है। दो ट्रेनों में इतनी भीड़ हो गई कि आधे यात्री प्लेटफार्म पर ही छूट गए।


हालात को काबू में करने के लिए रेल पुलिस और आरपीएफ ने प्लेटफार्म पर मोर्चा संभाला। ट्रेन पर चढ़ने को लेकर यात्रियों के बीच नोंकझोक भी हुई। संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस के पटना जंक्शन पर पहुंचने से पहले रेलवे कमांडेंट और सीनियर सीडीएम को पटना जंक्शन पर भेजा गया। 


उधर, प्रयागराज में भारी ट्रैफिक जाम को देखते हुए बिहार से UP जाने वाली सभी बड़े वाहनों पर रोक लगा दिया गया है। बिहार-UP सीमा कर्मनाशा में गाड़ियों को रोका जा रहा है। अगले आदेश तक भारी वाहनों के UP में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। महाकुंभ में भारी भीड़ को लेकर UP प्रशासन ने यह फैसला लिया है। UP के चंदौली ASP ने कैमूर पुलिस को इससे जुड़ी जानकारी दी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता