ब्रेकिंग
Bihar police : सुबह-सुबह मुजफ्फरपुर में एनकाउंटर से हड़कंप, वाहन जांच के दौरान बदमाश से मुठभेड़; आरोपी घायलBihar News: नौकरी, पढ़ाई और इलाज के लिए सफर होगा आसान, शुरू हुई नई अमृत भारत एक्सप्रेसBihar News: रौशन आनंद गिरफ्तारी मामले में बड़ा मोड़! मानवाधिकार आयोग ने पटना SSP को भेजा नोटिस, 2 हफ्ते में मांगा जवाबBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला, विजिलेंस टीम मजबूत; अब इंस्पेक्टरों को मिले गिरफ्तारी के अधिकारBihar News : पटना वालों के लिए बड़ी खबर! 22 जून से नेहरू पथ की एक लेन बंद, घर से निकलने से पहले जान लें नया ट्रैफिक प्लानBihar police : सुबह-सुबह मुजफ्फरपुर में एनकाउंटर से हड़कंप, वाहन जांच के दौरान बदमाश से मुठभेड़; आरोपी घायलBihar News: नौकरी, पढ़ाई और इलाज के लिए सफर होगा आसान, शुरू हुई नई अमृत भारत एक्सप्रेसBihar News: रौशन आनंद गिरफ्तारी मामले में बड़ा मोड़! मानवाधिकार आयोग ने पटना SSP को भेजा नोटिस, 2 हफ्ते में मांगा जवाबBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला, विजिलेंस टीम मजबूत; अब इंस्पेक्टरों को मिले गिरफ्तारी के अधिकारBihar News : पटना वालों के लिए बड़ी खबर! 22 जून से नेहरू पथ की एक लेन बंद, घर से निकलने से पहले जान लें नया ट्रैफिक प्लान

बिहार में LPG उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट: ई-केवाईसी नहीं कराई तो बंद हो सकती है गैस सब्सिडी, जानिए.. कब है लास्ट डेट?

LPG eKYC Bihar: बिहार के एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने चेतावनी दी है कि जून तक ई-केवाईसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं की गैस सब्सिडी प्रभावित हो सकती है।

LPG eKYC Bihar
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

LPG eKYC Bihar: बिहार के लाखों एलपीजी (LPG) उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है। समय पर ई-केवाईसी (e-KYC) नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं की गैस सब्सिडी बंद हो सकती है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने सभी उपभोक्ताओं से जल्द से जल्द ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। जानकारी के अनुसार, इसके लिए जून महीने तक का अंतिम समय दिया गया है।


इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के महाप्रबंधक (एलपीजी) सौरभ चंद्रा ने बताया कि बिहार में तीनों सार्वजनिक तेल कंपनियों के करीब 65 प्रतिशत एलपीजी उपभोक्ताओं ने ही अब तक ई-केवाईसी कराया है। शेष उपभोक्ताओं को जल्द यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी।


उन्होंने कहा कि सरकार ने एलपीजी वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने और फर्जी गैस कनेक्शनों पर रोक लगाने के उद्देश्य से ई-केवाईसी को अनिवार्य किया है। जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराया है, वे अपने नजदीकी गैस एजेंसी पर जाकर आधार कार्ड और उपभोक्ता संख्या के माध्यम से यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल ऐप और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए भी ई-केवाईसी की सुविधा उपलब्ध है।


सौरभ चंद्रा ने स्पष्ट किया कि जून के बाद ई-केवाईसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को गैस सब्सिडी प्राप्त करने में परेशानी हो सकती है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी जानकारी के लिए अधिकृत गैस एजेंसी से संपर्क करने की सलाह दी।


गौरतलब है कि हाल के दिनों में बिहार के कई जिलों से एलपीजी सिलेंडर की किल्लत और कालाबाजारी की शिकायतें सामने आई थीं। वैशाली, छपरा, खगड़िया, किशनगंज समेत कई जिलों में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें देखी गईं और सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।


ऐसी स्थिति में एलपीजी उपभोक्ताओं को सलाह दी जा रही है कि वे जल्द से जल्द अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि भविष्य में गैस सब्सिडी या गैस आपूर्ति से जुड़ी किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता