ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

लॉकडाउन में घट गई दूध की खपत, कॉम्फेड का 5 लाख लीटर दूध कम बिक रहा

PATNA : कोरोना संकट के संक्रमण को तोड़ने के लिए देश में लॉकडाउन 2 लगाया गया है. जिसका असर अब पशुपालन उद्योग पर भी पड़ने लगा है. बिहार में दूध की बिक्री में प्रतिदिन 5 लाख लीट

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA :  कोरोना संकट के संक्रमण को तोड़ने के लिए देश में लॉकडाउन 2 लगाया गया है. जिसका असर अब पशुपालन उद्योग पर भी पड़ने लगा है. बिहार में दूध की बिक्री में प्रतिदिन 5 लाख लीटर की गिरावट आई है, जिसके कारण पशुपालकों को पैसे भुगतान करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

बुधवार को बिहार के कॉम्फेड के सभी आठ दुग्ध संग इकाइयों के प्रमुखों के साथ पशुपालन एवं मत्स्य संसाधन विभाग के सचिव एन सरवण कुमार ने समीक्षा बैठक की, जिस दौरान यह बात सामने आई है. लॉकडाउन के पहले बिहार में प्रतिदिन 19.16 लाख लीटर दूध की बिक्री होती थी लेकिन मार्च के अंतिम दिनों में यह 5 लाख लीटर घट गई है. जिसके कारण किसानों को भुगतान करने में काफी दिक्कतें आ रही है. 

अप्रैल में भी दूध का संग्रहण 19 लाख लीटर चल रहा है लेकिन बिक्री 10 लाख लीटर की है.  जिसका असर डेयरी की कार्यशील पूंजी पर पड़ रहा है और कम बिक्री होने के कारण किसानों को भुगतान करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.