ब्रेकिंग
Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

लॉकडाउन में बालू खनन को नहीं मिली मंजूरी, फिलहाल स्टोर किया हुआ बालू ही बिकेगा

PATNA : लॉकडाउन के देखते हुए राज्य में फिलहाल बालू खनन की अनुमति नहीं मिलेगी। आज से विभिन्न हिस्सों में जो निर्माण कार्य होंगे उसके लिए बालू और गिट्टी की सप्लाई पहले से

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : लॉकडाउन के देखते हुए राज्य में फिलहाल बालू खनन की अनुमति नहीं मिलेगी। आज से विभिन्न हिस्सों में  जो निर्माण कार्य होंगे उसके लिए बालू और गिट्टी की सप्लाई  पहले से तैयार भंडारों से होगी। इसके लिए एक मुक्कमल सप्लाई चेन भी बनेगी। हालांकि बालू खनन, बालू, गिट्टी आदि लघु खनिजों को स्टॉक, ढुलाई आदि के बारे में आज बैठक होगी।


मुख्य सचिव की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में खान विभाग के आलाधिकारी भाग लेंगे। सूत्रों के मुताबिक लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए बालू, गिट्टी की सप्लाई के लिए स्टॉकिस्ट को सीमित संख्या में चालान निर्गत करने को कहा जाएगा। वे निर्धारित शर्तों के अनुरूप और मांग को देखते हुए  सीमित मात्रा में आपूर्ति कर पाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय स्तर से ही आपूर्ति की व्यवस्था बनायी गयी है।


बैठक में आपूर्ति के तौर तरीकों पर अंतिम मुहर लगेगी । पहले से ही भंडारित बालू की बिक्री की योजना को ही अमल में लाया जाएगा। विभागों का मानना है कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए मशीनों से ही बालू की लोडिंग-अनलोडिंग होगी। 





टैग्स