ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

लालू यादव के लिए अनोखा प्यार: दुल्हे ने अपनी शादी के कार्ड पर छपवायी RJD सुप्रीमो की तस्वीर, मांगी ये दुआ

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के लिए उनके समर्थकों में दीवानगी अभी भी कम नहीं हुई है. वैशाली जिले में लालू यादव के ऐसे ही एक समर्थक ने अपनी शादी के मौक

लालू यादव के लिए अनोखा प्यार: दुल्हे ने अपनी शादी के कार्ड पर छपवायी RJD सुप्रीमो की तस्वीर, मांगी ये दुआ
First Bihar
4 मिनट

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के लिए उनके समर्थकों में दीवानगी अभी भी कम नहीं हुई है. वैशाली जिले में लालू यादव के ऐसे ही एक समर्थक ने अपनी शादी के मौके पर भी लालू के लिए अपनी दीवानगी दिखाय़ी है. उसने अपनी शादी का कार्ड ऐसा छपवाया है कि पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया है.


कार्ड के कवर पर लालू की तस्वीर 
वैशाली जिले के रहुआ गांव के पवन कुमार यादव पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया है. 23 अप्रैल को उसकी शादी होनी है. उसने अपनी शादी का कार्ड ऐसे छपवायी है कि लालू यादव के समर्थक गदगद हैं. पवन ने अपनी शादी के कार्ड के कवर पर ही लालू यादव की तस्वीर छपवाई है. और बीमार आरजेडी सुप्रीमो की रिहाई की मांग की. लालू यादव की तस्वीर के साथ उसने स्लोगन भी छपवाया है-रिलीज लालू यादव. 


लालू का मुरीद दुल्हा
पवन यादव का शादी कार्ड पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया. उसके बाद मीडिया की भी टीम उसके घर पहुंची. पवन ने बताया कि लालू यादव गरीबों के मसीहा हैं और सबको लेकर चलने वाले नेता हैं. पवन ने कहा कि लालू जी अगर जेल से बाहर होते तो तो वह अपनी शादी के मौके पर उनका आशीर्वाद लेने जरूर जाता. लेकिन चूकि लालू जी जेल में है इसलिए उसने तय किया कि वह अपनी शादी में भी लालू यादव की रिहाई की अपील करेगा. यही सोंच कर पवन ने अपनी शादी के कार्ड में गणेश भगवान की जगह लालू यादव की फोटो छपवाई है. साथ में रिलीज लालू यादव का स्लोगन लिखा है. पवन ने कहा कि वह वो गरीब है, उसका उपर अफसरों तक पहुंच पाना मुश्किल है,  इसलिए उसे अपने नेता की रिहाई के लिए यही रास्ता सूझा. 


पवन ने अपनी शादी का कार्ड लालू-राबड़ी आवास भेजा है. उसने आरजेडी के दूसरे प्रमुख नेताओं को भी कार्ड देकर अपनी शादी में आने को कहा है. पवन को उम्मीद है कि लालू यादव के परिवार से कोई न कोई जरूर उसकी शादी में आयेगा. 


दो दिन बाद लालू की जमानत पर सुनवाई 
गौरतलब है कि लालू प्रसाद यादव की जेल से रिहाई पर रांची हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है. लालू यादव वे अपनी जमानत के लिए फिर से अर्जी डाली गई है, जिसपर 9 अप्रैल को सुनवाई हुई थी. लेकिन सीबीआई ने कोर्ट से टाइम मांगा था, जिसके बाद कोर्ट ने 16 अप्रैल तक टाल दी थी. 16 अप्रैल को लालू यादव की रिहाई पर सुनवाई होनी है. 


बता दें कि चारा घोटाले मामले में सजा काट रहे लालू यादव इन दिनों दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं. इससे पहले वे रांची के रिम्स में भर्ती थे लेकिन तबीयत ज्यादा खराब होने की वजह से उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया था.

टैग्स