ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव फिर बने RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष, लगातार 13वीं बार निर्विरोध हुए निर्वाचित

लालू प्रसाद यादव एक बार फिर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए हैं। यह उनका 13वां कार्यकाल है। निर्वाचन पदाधिकारी रामचंद्र पूर्वे ने अधिसूचना जारी कर इसकी पुष्टि की। 5 जुलाई को राजद की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में...

bihar
लालू फिर बने राजद सुप्रीमो
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव एक बार फिर राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गये हैं। लालू 13वीं निर्विरोध राजद सुप्रीमो बन गये हैं। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने की अधिसूचना जारी कर दी गयी है। निर्वाचन पदाधिकारी रामचंद्र पूर्वे ने इस बात की घोषणा की है।


निर्वाचन पदाधिकारी रामचंद्र पूर्वे ने बताया कि लालू प्रसाद यादव 13वीं बार राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। मंगलवार को नाम वापस लेने का समय दोपहर 3:00 बजे तक का था। लालू प्रसाद यादव ने सिर्फ नामांकन किया था। उन्होंने नामांकन वापस नहीं लिया जिसके बाद निर्वाचन पदाधिकारी रामचंद्र पूर्वे ने लालू यादव को निर्वाचित घोषित कर दिया। लालू प्रसाद यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष का निर्वाचन पत्र 5 जुलाई को राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय परिषद की बैठक में दिया जाएगा।


दरअसल, सोमवार 23 जून को राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए लालू प्रसाद यादव ने नामांकन पर्चा भरने की औपचारिकता पूरी की थी। इसके साथ ही निर्वरोध निर्वाचन भी तय हो गया। मंगलवार को दोपहर 2 बजे नामांकन पत्र की जांच की गई। इसी बीच 1 बजे से 3 बजे के बीच नाम वापस लेने के लिए की समय सीमा निर्धारित की गयी थी। लालू ने नामांकन वापस नहीं लिया जिसके बाद उन्हें आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने की अधिसूचना जारी कर दी गई।