ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

क्यों ठंड में भी हो रहा गर्मी का एहसास? मौसम विभाग ने बताई एक - एक बात; यहां लें पूरी जानकारी

PATNA : पटना सहित 28 शहरों के अधिकतम तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। सर्वाधिक बढ़ोतरी कैमूर में दर्ज की गई जहां तीन डिग्री अधिकतम तापमान ऊपर चढ़कर 27.5 डिग्री पर पहुंच गया। पटना

क्यों ठंड में भी हो रहा गर्मी का एहसास? मौसम विभाग ने बताई एक - एक बात; यहां लें पूरी जानकारी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : पटना सहित 28 शहरों के अधिकतम तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। सर्वाधिक बढ़ोतरी कैमूर में दर्ज की गई जहां तीन डिग्री अधिकतम तापमान ऊपर चढ़कर 27.5 डिग्री पर पहुंच गया। पटना में अधिकतम तापमान शनिवार के मुकाबले रविवार को 1.1 डिग्री ऊपर चढ़ा। ऐसे में तेज धूप की वजह से लोगों को ठंड के मौसम में भी गर्मी का एहसास हो रहा है।   


दरअसल,  रविवार की सुबह पटना सहित राज्य के अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट महसूस की गई थी। मौसम के असंतुलित व्यवहार की वजह से पटना में इस दिसंबर के आरंभ में अधिकतम तापमान पिछले 18 सालों का रिकॉर्ड तोड़ चुका है। हालांकि, मौसम विभाग के तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक अब नए साल में ठंड में बढ़ोतरी होगी। उससे पहले तापमान में आंशिक उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।


मौसमविदों ने अगले दो तीन दिन में ठंड में कमी आने के आसार जताए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मुताबिक अभी पुरवा का प्रभाव राज्य भर में बना हुआ है जिससे नमी का संचार हो रहा है। आसमान साफ होने की वजह से सूर्य की किरणें बिना रुकावट के आ रही हैं। इससे दिन में तापमान में बढ़ोतरी और उमस की स्थिति बन रही है। 


उधर, इस बार दिसंबर के मौसम में उतार चढ़ाव की स्थिति अधिक बन रही है। बार-बार तापमान ऊपर नीचे हो रहा है। अब तक कोहरे की स्थिति भी ज्यादा नहीं दिखी है। एक-दो दिन ही आंशिक से मध्यम कोहरे की स्थिति बनी है। सामान्यत: दिसंबर महीने में कोहरे की सघनता बढ़ जाती थी और दृश्यता में भारी कमी देखी जाती थी। मौसमविदों का कहना है कि एक हफ्ते में कुछ जगहों पर घने कोहरे की स्थिति बन सकती है।