ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Patna News: पटना के सिपारा इलाके में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमले का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। वहीं पाटलिपुत्र में बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार किया गया।

Patna News
पटना में बीच सड़क पर चाकूबाजी
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: पटना में दिनदहाड़े बीच सड़क पर एक युवक और युवती पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना बेऊर थाना क्षेत्र के सिपारा पुल के पास शनिवार को हुई।


वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सिपारा ओवरब्रिज के नजदीक ऑटो स्टैंड के पास एक युवक हाथ में चाकू लेकर युवक और युवती पर ताबड़तोड़ हमला कर रहा है। इस दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन अधिकांश लोग मदद करने के बजाय घटना का वीडियो बनाते नजर आए।


हालांकि, हमले में घायल युवक और युवती की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। मामले को लेकर बेऊर थाना प्रभारी अफसर हुसैन ने कहा कि उन्हें इस घटना की कोई जानकारी नहीं है। बताया जा रहा है कि किसी स्थानीय व्यक्ति ने घटना की सूचना पुलिस को दी थी। 


वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को लेकर लोगों में काफी आक्रोश देखा गया। लोग पुलिस गश्ती व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते नजर आए। कई लोगों ने यह भी सवाल किया कि थाना प्रभारी को फोन किए जाने के बावजूद उन्होंने घटना की जानकारी से इनकार क्यों किया। हालांकि, वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता