ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

देश के बाहर से आनेवाले बिहारियों से ही खतरा, खाड़ी देशों से वापस आ रहे हैं लोग

PATNA : बिहार में कोरोना वायरस का भले ही अब तक एक भी मामला पॉजिटिव नहीं आया हो लेकिन राज्य सरकार की असल चिंता बाहरी देशों में रहने वाले बिहारियों के वापस आने को लेकर है. खाड़ी देशो

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना वायरस का भले ही अब तक एक भी मामला पॉजिटिव नहीं आया हो लेकिन राज्य सरकार की असल चिंता बाहरी देशों में रहने वाले बिहारियों के वापस आने को लेकर है. खाड़ी देशों में रहने वाले बिहारी बड़ी तादाद में वापस आ रहे हैं, जिसे लेकर कि राज्य सरकार खास सतर्कता बरत रही है.


मंगलवार को खाड़ी देशों में रहने वाले 120 बिहारी वापस आए. पटना एयरपोर्ट पर इनके आन के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विशेष सतर्कता बरतते हुए इनकी स्क्रीनिंग की. खाड़ी देशों से आने वाले इन लोगों में 20 पटना के थे जबकि 100 राज्य के अलग-अलग जिलों के बिहारियों की स्क्रीनिंग के बाद इनका पूरा डाटा भी कलेक्ट किया गया है. स्वास्थ्य विभाग ने उन जिलों को इनके बारे में पूरा डिटेल भेज दिया है, जहां के रहने वाले हैं संबंधित जिलों के सिविल सर्जन को इन यात्रियों के ऊपर नजर रखने को कहा गया है.


ईरान दुबई सऊदी अरब ओमान जैसे देशों में रहने वाले बिहारियों के वापस आने का सिलसिला जारी है. दुनियाभर में कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए लोग डरे हुए हैं और अब खाड़ी देशों में रोजी रोटी के जुगाड़ में गए बिहारियों को अब अपना घर ही सबसे ज्यादा असुरक्षित लग रहा है.