ब्रेकिंग
Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पटना में मेदांता को कोविड हॉस्पिटल बनाने की मांग की, चेयरमैन नरेश त्रेहान से किया आग्रह

PATNA : केंद्रीय मंत्री और पाटलिपुत्र सीट से बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने राजधानी पटना स्थित मेदांता अस्पताल को कोविड डेडिकेटेड हॉस्पिटल बनाने का आग्रह किया है. इस मामले पर

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पटना में मेदांता को कोविड हॉस्पिटल बनाने की मांग की, चेयरमैन नरेश त्रेहान से किया आग्रह
First Bihar
2 मिनट

PATNA : केंद्रीय मंत्री और पाटलिपुत्र सीट से बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने राजधानी पटना स्थित मेदांता अस्पताल को कोविड डेडिकेटेड हॉस्पिटल बनाने का आग्रह किया है. इस मामले पर रविशंकर ने देश के जाने-माने डॉक्टर और मेदांता ग्रुप के चेयरमैन नरेश त्रेहान से रिक्वेस्ट भी किया है. उन्होंने आग्रह किया है कि कंकड़बाग एक बड़ा अस्पताल बना है और कोरोना के बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए इसे तुरंत शुरू करना चाहिए. केंद्रीय मंत्री के आग्रह पर डॉ नरेश त्रेहान इस हॉस्पिटल को जल्द ही चालू करने का आश्वासन दिया है. 


रविशंकर प्रसाद ने कहा कि बिहटा स्थित ई.एस.आई.सी. के अस्पताल के के लिए सेना के 6 और डॉक्टर पहुँच गए हैं, जिससे कोविड इलाज में सुविधा हुई है. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से उन्होंने फिर से  आग्रह किया है कि सेना के डाक्टर की संख्या बिहटा के अस्पताल के लिए और बढ़ाई जाए, जिसके कारण कोरोना मरीज के इलाज में सहयोग मिलेगा.


ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए रविशंकर ने केन्द्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से कई बार विशेष आग्रह किया था. खुद स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय भी इसके लिए प्रयासरत थे. बिहार की ऑक्सीजन की आवश्यकता हेतु वायुसेना के विशेष विमान से ऑक्सीजन कन्टेनर ट्रक रविवार से बोकारो स्टील प्लान्ट एयरलिफ्ट होना शुरू हो गया. अब जल्द ही वहां से पटना रवाना होगा, ऐसा अधिकारियों ने आशवस्त किया है. 


रविशंकर प्रसाद ने कहा कि वे बिहार और पटना में स्थिति को सुधारने हेतु भारत सरकार की मदद से पूरे सक्रिय है और स्वास्थ्य मंत्री के साथ जीवन्त सम्पर्क में भी हैं. उन्होंने रविवार को एम्स पटना के निदेशक से भी बात की और उन्होंने इस बात पर संतोष  जाहिर किया कि एम्स पटना ने अपने बेड की संख्या को 330 कर दिया.

टैग्स