ब्रेकिंग
Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे कोरोना पॉजिटिव, होम आइसोलेशन में गए

DELHI : कोरोना की तीसरी लहर में राजनेताओं के संक्रमित होने का सिलसिला लगातार जारी है. बक्सर से बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे कोरोना पॉजिटिव, होम आइसोलेशन में गए
First Bihar
2 मिनट

DELHI : कोरोना की तीसरी लहर में राजनेताओं के संक्रमित होने का सिलसिला लगातार जारी है. बक्सर से बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. अश्विनी चौबे ने खुद इसकी जानकारी ट्वीट करते हुए दी है. अश्विनी चौबे ने अपनी तबीयत खराब महसूस होने के बाद कोरोना की जांच करवाई थी और जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई.


केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने अब से थोड़ी देर पहले ट्वीट करते हुए लिखा है. शुरुआती लक्षण आने के बाद मैंने अपना कोरोनावायरस कराया था. इसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. हाल ही में मेरे संपर्क में आए लोग भी अपना जांच अवश्य कराएं और ख्याल रखें .अपनी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अश्विनी चौबे होम आइसोलेशन में चले गए हैं.


केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे कोरोना पॉजिटिव, होम आइसोलेशन में गए


आपको बता दें कि इसके पहले बीजेपी सांसद मनोज तिवारी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी संक्रमित पाए जा चुके हैं. केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.


बता दें कि बिहार में भी सरकार के कई मंत्री कोरोना संक्रमित हो गये हैं. आज नीतीश कैबिनेट की बैठक से पहले बिहार सरकार के कई मंत्री कोरोना संक्रमित पाए गये हैं. दोनों डिप्टी सीएम के अलावा राज्य सरकार में शामिल मंत्री सुनील कुमार, अशोक चौधरी की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जांच रिपोर्ट आने के बाद सरकार में हड़कंप मच गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कोरोनावायरस रिपोर्ट को लेकर अब तक कोई नई जानकारी सामने नहीं आई है.