ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

कल से शुरू हो रही बिहार बोर्ड 10 वीं की परीक्षा, दूसरे शिफ्ट की परीक्षा का बदल गया समय

PATNA : बिहार में 10वीं बोर्ड यानी मैट्रिक परीक्षा की शुरुआत कल यानी 14 फरवरी से शुरू हो रही है। यह परीक्षा 22 फरवरी तक चलेगी। हर बार की तरह इस बार भी यह परीक्षा दो शिफ्ट में

कल से शुरू हो रही बिहार बोर्ड 10 वीं की परीक्षा, दूसरे शिफ्ट की परीक्षा का बदल गया समय
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA  : बिहार में 10वीं बोर्ड यानी मैट्रिक परीक्षा की शुरुआत कल यानी 14 फरवरी से शुरू हो रही है। यह परीक्षा 22 फरवरी तक चलेगी। हर बार की तरह इस बार भी यह परीक्षा दो शिफ्ट में ली जाएगी। वहीं, अब इस परीक्षा को लेकर बिहार बोर्ड के तरफ से बड़ा निर्णय लिया गया है। बिहार बोर्ड ने सेकंड शिफ्ट की परीक्षा की टाइमिंग में बड़ा बदलाव किया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, बिहार बोर्ड ने वैसे स्टूडेंट जिनकी परीक्षा दोपहर 1.45 बजे से 5 बजे तक होनी थी। उनको लेकर बड़ा निर्णय लिया है। बोर्ड ने अब यह निर्णय लिया है कि, दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से 5. 15 तक निर्धारित किया गया है। यानि अब सेकंड शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होगी। साथ ही परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही प्रवेश करना होगा। यानी दोपहर 2 बजे से होने वाली परीक्षा से आधे घंटे पहले 1.30 बजे परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना होगा। 


मैट्रिक परीक्षा में राज्य में 16,37,414 परीक्षार्थी हैं।इनमें 8,31,213 छात्राएं एवं 8,06,201 छात्र हैं। परीक्षा में 10 सेटों में सवाल पूछे जाएंगे। इसमें ए, बी, सी, डी, ई, एफ, जी, एच, आई और जे सेट होंगे। परीक्षार्थियों को सवाल हल करने में परेशानी न हाे इसके लिए ऑब्जेक्टिव से सब्जेक्टिव तक में दोगुने विकल्प मिलेंगे। जिले में 75 हजार से अधिक परीक्षार्थी हैं। 76 केंद्र बनाए गए हैं। स्टूडेंट्स की संख्या अधिक होने से एक-एक विषय की परीक्षा दो-दाे पालियों में होगी।


बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि पहले शिफ्ट की परीक्षा के लिए सुबह 9 बजे एंट्री करना होगा और परीक्षा सुबह 9.30 से शुरू होगी। पहली पाली की परीक्षा 12:45 बजे समाप्त होगी। जबकि दूसरी शिफ्ट की परीक्षा के लिए दोपहर 1.45 बजे एंट्री करना होगा।  यह परीक्षा शाम 5.15 बजे तक चलेगी। आपको बताते चलें कि, इस बार 14 फरवरी 2023 – गणित, 15 फरवरी 2023 – विज्ञान, 16 फरवरी 2023 – सामाजिक विज्ञान, 17 फरवरी 2023 – अंग्रेजी, 20 फरवरी 2023 – मातृभाषा, 21 फरवरी 2023 – द्वितीय मातृभाषा और 22 फरवरी 2023 – इलेक्टिव विषय की परीक्षा होगी।