ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

काम की खबर : परिवार संग बना रहे हैं यात्रा का प्लान तो देख लें ये नोटिस, रेलवे ने रद्द की कई ट्रेनें

PATNA : यदि आप परिवार संग ट्रेन से यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। क्योंकि पूर्व मध्य रेलवे ने अपने कई ट्रेनों के परिचालन को रद्द कर दिया है। इसको लेक

काम की खबर : परिवार संग बना रहे हैं यात्रा का प्लान तो देख लें ये नोटिस, रेलवे ने रद्द की कई  ट्रेनें
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : यदि आप परिवार संग ट्रेन से यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। क्योंकि पूर्व मध्य रेलवे ने अपने कई ट्रेनों के परिचालन को रद्द कर दिया है। इसको लेकर रेलवे की तरफ से लिस्ट भी जारी कर दी गई है। ऐसे में अगर आपने भी इन तीनों में अपना रिजर्वेशन करा रखा है तो फिर आपकी टिकट कैंसिल हो सकती है।


दरअसल, वाराणसी जंक्शन के यार्ड रिमार्डिंग के मद्देनजर तीन जोड़ी ट्रेनों को रद्द किया गया है। इसमें पटना- जम्मू तवी अर्चना एक्सप्रेस (12355) को 9, 12,16,19,23 और 30 सितंबर तथा 3,7,10, और 14 अक्टूबर को रद्द किया गया है। जबकि वापसी में जम्मूतवी पटना अर्चना एक्सप्रेस 10,13,17,20,24 और 27 सितंबर तथा 1,4,8,11, और 15 अक्टूबर को रद्द रहेगी।


इसके आलावा 14523 बरौनी-अंबाला कैंट हरिहर एक्सप्रेस  11, 14, 18, 21, 25 एवं 28 सितम्बर तथा 2, 5, 9, 12 एवं 16 अक्टूबर को रद्द रहेगी। 14524 अम्बाला कैंट-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस 9, 12, 16, 19, 23, 26 एवं 30 सितम्बर तथा 3, 7, 10 एवं 14 अक्टूबर को रद्द रहेगी। 13257 दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस 11 सितंबर से 15 अक्टूबर तक रद्द रहेगी। 13258 आनंद विहार-दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस 12 सितंबर से 16 अक्टूबर तक रद्द रहेगी।