ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

जून में झुलसा देगी गर्मी : 11 जिलों में लू की चेतावनी जारी, पहले सप्ताह में नहीं हैं बारिश के अनुमान

PATNA : बिहार में गर्मी का सितम जारी है। राज्य के अधिकांश जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार जा पहुंचा है। ऐसे में अब मौसम विभाग ने गर्मी से राहत पाने की इंतजार में बैठे लोगों

जून में झुलसा देगी गर्मी : 11 जिलों में लू की चेतावनी जारी, पहले सप्ताह में नहीं हैं बारिश के अनुमान
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में गर्मी का सितम जारी है। राज्य के अधिकांश जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार जा पहुंचा है।  ऐसे में अब मौसम विभाग ने गर्मी से राहत पाने की इंतजार में बैठे लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। राज्य में  छह जून तक मौसम के तल्ख तेवर से निजात मिलने के आसार नहीं हैं। कई शहरों में अधिकतम तापमान लगातार सामान्य से ऊपर है। इससे हीट वेव के हालात बने हैं। 


वहीं, मौसम विभाग ने शनिवार को राज्य के 11 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया। जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है उनमें अररिया, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, सुपौल, जमुई, बांका,भागलपुर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण और मधुबनी, शामिल हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पटना समेत प्रदेश के 28 शहरों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि 3 से ‍7 जून तक आसमान साफ रहेगा। अभी बारिश से किसी तरह के राहत की संभावना नहीं है।


मालूम हो कि, इस चिलचिलाती गर्मी के बीच सूबे के 25 शहरों का तापमान 40 डिग्री या उसके पार चला गया है। जिसमें सर्वाधिक तापमान खगड़िया में 42.8 डिग्री दर्ज किया गया। सीवान और वाल्मिकीनगर में भी अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि बीते 24 घंटों के दौरान भोजपुर के अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री, डेहरी 1.4 डिग्री, औरंगाबाद 1.4 डिग्री, गया 0.8 डिग्री, नवादा 0.5 डिग्री, शेखपुरा 0.6 डिग्री, भागलपुर 0.7 डिग्री, मुजफ्फरपुर 0.6 डिग्री व दरभंगा में 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। 


आपको बताते चलें कि, इससे पहले कल यानि शुक्रवार की सुबह नौ बजे से ही गर्म हवाओं का प्रभाव बनना शुरू हो गया। पूर्णिया, सुपौल, फारबिसगंज, सबौर, मोतिहारी, खगड़िया और कटिहार में हीट वेव की स्थिति रही। इसके अलावा सीवान के जीरादेई, शेखपुरा, भागलपुर, वाल्मीकिनगर, पटना, बांका, गया, नवादा, जमुई, औरंगाबाद, नालंदा, छपरा, भोजपुर, दरभंगा, डेहरी, वैशाली, बेगूसराय और समस्तीपुर के पूसा में ऐसी ही स्थिति रही।