ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

JDU विधायक के भाई के घर से मिला करोड़ों का शराब, MLA आवास के बगल में चल रहा था कारोबार

SAMSTIPUR : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। इस कानून को लागू करवाने वाले जेडीयू के सर्वमान्य नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस कानून में कोई भी रियायत देने के मूड

JDU विधायक के भाई के घर से मिला करोड़ों का शराब, MLA आवास के बगल में चल रहा था कारोबार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SAMSTIPUR : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है।  इस कानून को लागू करवाने वाले जेडीयू के सर्वमान्य नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस कानून में कोई भी रियायत देने के मूड में नहीं नजर आते हैं। वहीं, दूसरी तरफ उनके ही पार्टी के एक विधायक के भाई प्लांट से 20 कार्टून विदेशी शराब जब्त किए गए हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि, यह अवैध शराब का कारोबार कहीं ऐसे - वैसे जगह नहीं बल्कि विधायक आवास के पास चलाया जा रहा था। 


दरअसल, पुलिस को यह गुप्त सुचना प्राप्त हुई कि कुशेश्वर स्थान के जदयू विधायक अमन भूषण हजारी के चचेरे भाई प्रशांत हजारी के वाटर प्लांट परअवैध शराब का धंधा किया जा रहा है। उसके बाद जब पुलिस ने यहां रेड डाली तो 20 कार्टन शराब जब्त किया गया । पुलिस ने बताया कि, यह वाटर प्लांट जेडीयू विधायक के पैतृक आवास के बगल में है।


बताया जा रहा है कि कुशेश्वर स्थान थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी। इसको लेकर जिला से टीम आई थी। उन्होंने कहा कि दो टीम मिलकर यह कार्रवाई की है। मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, विधायक के भाई प्रशांत हजारी मौके पर नहीं मिले हैं। पुलिस इस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जूट गई है। 


आपको बताते चलें कि, बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2016 से ही शराबबंदी कानून लागु कर दिया है।  जिसके बाद राज्य में शराब से जुड़ा किसी भी तरह का कारोबार करना या फिर इसका सेवन करने पर कठोर सजा का प्रावधान है। बाबजूद इसके इस कानून के क्या हालात से वो किसी से भी छुपा हुआ नहीं है। इसको लेकर हमेशा से ही सरकार की नीतियों पर सवाल उठाया जाता है।