ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Bihar News: मां जानकी के मंदिर के लिए तैयार हुआ मास्टर प्लान, मुख्यमंत्री ने की पुष्टि

Bihar News: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले एक के बाद एक सौगातों की बारिश हो रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को X (पूर्व में ट्विटर) पर एक अहम घोषणा करते हुए बताया...

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar News: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले एक के बाद एक सौगातों की बारिश हो रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को X (पूर्व में ट्विटर) पर एक अहम घोषणा करते हुए बताया कि सीतामढ़ी स्थित पुनौराधाम, जिसे मां जानकी (सीता जी) की जन्मस्थली माना जाता है, उसको अब समग्र रूप से विकसित किया जाएगा।


मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में लिखा है कि “मुझे बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि जगत जननी मां जानकी की जन्मस्थली पुनौराधाम, सीतामढ़ी को समग्र रूप से विकसित किए जाने हेतु भव्य मंदिर सहित अन्य संरचनाओं का डिजाइन अब तैयार हो गया है, जिसे आपके साथ साझा किया जा रहा है। इसके लिए एक ट्रस्ट का भी गठन कर दिया गया है ताकि निर्माण कार्य में तेजी आ सके। हमलोग पुनौराधाम, सीतामढ़ी में भव्य मंदिर निर्माण शीघ्र पूरा कराने हेतु कृतसंकल्पित हैं। पुनौराधाम में मां जानकी के भव्य मंदिर का निर्माण हम सभी बिहारवासियों के लिए गौरव और सौभाग्य की बात है।”


सरकार द्वारा जारी किए गए प्रस्तावित डिजाइन के अनुसार, भव्य मां जानकी मंदिर का निर्माण पारंपरिक भारतीय स्थापत्य कला पर आधारित होगा। मंदिर के साथ-साथ यात्रियों के लिए सुविधाजनक विश्राम स्थल, धर्मशाला, संग्रहालय, पार्किंग ज़ोन, पूजा मंडप और सांस्कृतिक मंच की भी व्यवस्था की जाएगी। प्रवेश द्वार से लेकर गर्भगृह तक की वास्तु योजना श्रद्धालुओं के आध्यात्मिक अनुभव को केंद्र में रखकर तैयार की गई है।


मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि मंदिर निर्माण हेतु एक अलग ट्रस्ट बनाया गया है, जिसमें धार्मिक, प्रशासनिक और वास्तुकला विशेषज्ञों को शामिल किया गया है। यह ट्रस्ट निर्माण कार्य में गति, पारदर्शिता, और गुणवत्ता सुनिश्चित करेगा। बजट और निविदा प्रक्रिया जल्द सार्वजनिक की जाएगी।


पुनौराधाम, हिंदू मान्यताओं के अनुसार, माता सीता की जन्मस्थली है। अब इसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना है। यह घोषणा विधानसभा चुनाव से पहले सरकार की सांस्कृतिक विरासत और जनभावनाओं के सम्मान को दिखाने वाली एक प्रमुख रणनीति के रूप में भी देखी जा रही है।


पुनौराधाम और सीतामढ़ी जिले के स्थानीय लोगों में इस घोषणा को लेकर भारी उत्साह है। लोगों का कहना है कि वर्षों से इस मांग को लेकर आवाज उठ रही थी, अब जाकर उसे साकार रूप मिल रहा है। मंदिर निर्माण से क्षेत्र में रोजगार, व्यापार, और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। पुनौराधाम में मां जानकी का भव्य मंदिर न केवल बिहार की धार्मिक विरासत को नई ऊंचाई देगा, बल्कि यह पूरे देश और विश्व के रामायण-भक्तों के लिए एक आस्था का प्रमुख केंद्र बनने जा रहा है।