ब्रेकिंग
PM मोदी ने दिखाई बिहार के नीतीश सेतु की आसमानी तस्वीर, गंगा पर बना 19.7 KM लंबा पुल देखकर रह जाएंगे हैरान!✦Bihar School News: 26 नवंबर को स्कूलों में राष्ट्रगान से पहले होगा ये काम, अंबेडकर-राजेंद्र प्रसाद पर भाषण देंगे बच्चे; शिक्षा विभाग का बड़ा आदेश जारी✦Bihar News : पटना में शादी की खुशियों के बीच चली गोली, बारात मिलन के दौरान 11 साल के मासूम के गले में लगी गोली✦Bihar Toll Tax 2026 : बिहार में 29 हाईवे पर लगेगा टोल टैक्स, निजी कार वालों को बड़ी राहत; पटना-मसौढ़ी से बिहटा-सरमेरा तक देखिए पूरी लिस्ट✦PM Modi Bihar Visit 2026 : PM मोदी के दौरे से पहले वैशाली में सुरक्षा का चक्रव्यूह! 6500 जवान, 1000 CCTV और 35 DSP तैनात, नीतीश सेतु का करेंगे उद्घाटन✦PM मोदी ने दिखाई बिहार के नीतीश सेतु की आसमानी तस्वीर, गंगा पर बना 19.7 KM लंबा पुल देखकर रह जाएंगे हैरान!✦Bihar School News: 26 नवंबर को स्कूलों में राष्ट्रगान से पहले होगा ये काम, अंबेडकर-राजेंद्र प्रसाद पर भाषण देंगे बच्चे; शिक्षा विभाग का बड़ा आदेश जारी✦Bihar News : पटना में शादी की खुशियों के बीच चली गोली, बारात मिलन के दौरान 11 साल के मासूम के गले में लगी गोली✦Bihar Toll Tax 2026 : बिहार में 29 हाईवे पर लगेगा टोल टैक्स, निजी कार वालों को बड़ी राहत; पटना-मसौढ़ी से बिहटा-सरमेरा तक देखिए पूरी लिस्ट✦PM Modi Bihar Visit 2026 : PM मोदी के दौरे से पहले वैशाली में सुरक्षा का चक्रव्यूह! 6500 जवान, 1000 CCTV और 35 DSP तैनात, नीतीश सेतु का करेंगे उद्घाटन

जल्द बनकर तैयार हो जायेगा पटना-गया और पटना-बक्सर फोर लेन, डीएम ने दिया निर्देश

PATNA : जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में हिंदी भवन सभागार में परियोजना प्रबंधन समूह की बैठक की गई. डीएम ने अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर प्रोजेक्ट नि

जल्द बनकर तैयार हो जायेगा पटना-गया और पटना-बक्सर फोर लेन, डीएम ने दिया निर्देश
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में हिंदी भवन सभागार में परियोजना प्रबंधन समूह की बैठक की गई. डीएम ने अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर प्रोजेक्ट निर्माण कार्य में आ रही बाधा को दूर करने और कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. 


जिलाधिकारी ने NH 83 पटना-गया-डोभी NH31, बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन और NH30 पटना-बक्सर फोर लेन के कार्य में गति लाने का निर्देश दिया. बैठक में अवगत कराया गया कि दानापुर से बिहटा तक एलिवेटेड पथ निर्माण हेतु भू अर्जन की अधिसूचना की कार्रवाई की गई. राशि उपलब्ध होते ही आगे की कार्रवाई जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. 


दिघवारा शेरपुर खंड के लिए भू अर्जन की अधिसूचना कर दी गई है. राशि उपलब्ध कराने के लिए एनएचएआई को मांग भेजी गई है. राजीव नगर और राजापुर पुल के पास संप हाउस बनाने के लिए लिए अंचलाधिकारी सदर से समन्वय कर जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. 


प्रोजेक्ट का कार्य अंतर विभागीय होने के कारण कार्य में देरी ना हो तथा कोई बाधा और समस्या उत्पन्न ना हो.  इन समस्याओं के आपसी समन्वय और  सहयोग के माध्यम से किसी प्रकार की बाधा को दूर करना एवं समाधान करना है. बैठक में 12 जनवरी को प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग कमिटी की बैठक से संबंधित निम्न कार्यवाही के तहत समीक्षा की गई.