ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

lndian Rail : ट्रेन से जा रहे हैं महाकुंभ तो जान लीजिये रेलवे का ये नया फरमान, बिहार के हर स्टेशन पर नई व्यवस्था लागू; रेलवे का क्राउट कंट्रोल मैनेजमेंट जानिये

lndian Rail : शनिवार की रात दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ के बाद बिहार के सभी रेलवे स्टेशनों पर नयी व्यवस्था लागू की गयी है. अब कुंभ जाने वालों को नये नियमों का पालन करना होगा. उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई की भी तैयारी है.

lndian Rail
रेलवे का नया फरमान
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

PATNA : प्रयागराज महाकुंभ जाने को शनिवार की रात नई दिल्ली स्टेशन पर उम़ड़ी भीड़ और भगदड़ के बाद रेलवे ने स्टेशनों पर नयी व्यवस्था लागू कर दी है. रेलवे बोर्ड की ओर से हाजीपुर स्थित पूर्व मध्य रेलवे सहित सभी जोन को सख्त निर्देश जारी किया गया है. रेलवे बोर्ड ने रविवार को सभी जोन के जीएम समेत दूसरे आलाधिकारियों से सभी स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन को लेकर की गयी व्यवस्था की जानकारी ली और कई दिशा-निर्देश दिये. ऐसे में पटना समेत बिहार के सभी रेलवे स्टेशनों पर महाकुंभ यात्रियों की ट्रेन से सफर के लिए व्यवस्था बदल गयी है. 


सभी प्रमुख स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया

रेलवे बोर्ड की ओर से जारी आदेश के बाद पूर्व मध्य रेलवे ने सभी स्टेशनों पर नई व्यवस्था लागू कर दिया है. बोर्ड के निर्देशों के बाद दानापुर, सोनपुर समेत सभी रेल मंडलों में वाररूम बनाकर उसे सक्रिय कर दिया गया है. रविवार को ही पूर्व मध्य रेलवे के जीएम ने सभी डीआरएम के साथ ऑनलाइन बैठक की. इस बैठक के बाद पटना जंक्शन, दानापुर स्टेशन समेत दूसरे सभी प्रमुख स्टेशन पर पर शिफ्ट वार अफसरों की तैनाती की गई है, जो 24 घंटे निगरानी करेंगे. 


स्टेशन से बाहर रोके जायेंगे यात्री

पटना जंक्शन, दानापुर, आरा, बक्सर, मुजफ्फरपुर, गया, समेत दूसरे स्टेशनों के बाहरी हिस्से में होल्डिंग एरिया बनाने के निर्देश दिए गए हैं. यानि कुंभ जाने वाले यात्रियों की भीड़ ज्यादा हुई तो उन्हें प्लेटफार्म तक पहुंचने से रोका जायेगा. उन्हें स्टेशन के बाहर की रोक दिया जायेगा. यह व्यवस्था भीड़ रहने तक बनी रहेगी. यात्रियों को भीड़ की स्थिति के अनुसार स्टेशन परिसर के अंदर जाने की इजाजत दी जायेगी. 


स्टेशन परिसर में सुरक्षा बलों की बढ़ाई गई तैनाती

रेलवे बोर्ड के निर्देशों के मुताबिक स्टेशन परिसर में ज्यादा भीड़ जमा नहीं होने देना है. रेल परिसरों में आरपीएफ और जीआरपी को समन्वय बनाकर काम करने और भीड़ नहीं जमा होने देने का निर्देश दिया गया है. अचानक से ट्रेनों का प्लेटफॉर्म बदलने की सख्त मनाही की गई है. रेलवे अनाउंसमेंट सिस्टम के अलावा माइक से हर जगह उद्घोषणा के निर्देश भी जारी किए गए हैं. इस व्यवस्था को पटना जंक्शन पर लागू कर दिया गया है. आज सुबह से प्लेटफॉर्म से लेकर सर्कुलेटिंग एरिया तक काफी संख्या में आरपीएफ की तैनाती देखी गयी. 


बेटिकट यात्री होशियार

पूर्व मध्य रेलवे के जीएम ने बिना टिकट यात्रा करने वालों पर सख्ती का निर्देश दिया है. टिकट लेकर ही यात्री प्लेटफार्म पर पहुंच पायेंगे. बेटिकट यात्रियों के कारण रिजर्वेशन करा कर सफर करने वालों को काफी परेशानी हो रही है. ऐसे में सारे सुपरवाइजरों को टिकट चेंकिंग करने वालों की टीम के साथ प्लेटफॉर्म पर तैनात रहने का आदेश जारी किय़ा गय़ा है. 


उपद्रवियों पर सीसीटीवी से निगरानी

उधर, बिहार पुलिस ने भी सभी जीआरपी थानों को निर्देश जारी किया है. डीजीपी विनय कुमार ने इस संबंध में निर्देश जारी किया है. एडीजी (रेलवे) को खास तौर पर सभी प्रमुख या अधिक भीड़भाड़ वाले स्टेशनों की स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने के लिए कहा गया है. सभी स्टेशनों के सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे चालू रखने के निर्देश दिए गए हैं.

बिहार के रेल एडीजी ने सभी जीआरपी थानों को हमेशा चौकस रहने को कहा है. ट्रेनों के आने और जाने के दौरान विशेष रूप से चौकसी बरतने की हिदायत दी गई है. सीसीटीवी के जरिए उपद्रव करने वालों पर भी नजर रखनी है. ट्रेनों का शीशा तोड़ने और हंगामा करने वालों की पहचान कर तुरंत गिरफ्तार करने को कहा गया है. सभी स्टेशनों पर लगातार एनाउंसमेंट कर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कहा गया है.