ब्रेकिंग
पटना में गैस दुकानदार को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीरऔरंगाबाद में 50 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, पोक्सो केस में फंसाने की दे रहा था धमकी, निगरानी ने दबोचा IRCTC मामले में लालू-राबड़ी और तेजस्वी को राहत नहीं, 14 अगस्त तक टला कोर्ट का आदेश; जानिए क्या है पूरा मामलादेवेश कुमार के इस्तीफे पर रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, बोलीं- कोर्ट की फटकार के बाद आनन-फ़ानन में BJP ने 'कुर्बानी का बकरा' ढूँढ निकाला पहले हुई तीखी बहस... फिर दोस्त ने चला दी गोली! छपरा में दोस्ती का दर्दनाक अंत, युवक गंभीर हालत में रेफरपटना में गैस दुकानदार को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीरऔरंगाबाद में 50 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, पोक्सो केस में फंसाने की दे रहा था धमकी, निगरानी ने दबोचा IRCTC मामले में लालू-राबड़ी और तेजस्वी को राहत नहीं, 14 अगस्त तक टला कोर्ट का आदेश; जानिए क्या है पूरा मामलादेवेश कुमार के इस्तीफे पर रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, बोलीं- कोर्ट की फटकार के बाद आनन-फ़ानन में BJP ने 'कुर्बानी का बकरा' ढूँढ निकाला पहले हुई तीखी बहस... फिर दोस्त ने चला दी गोली! छपरा में दोस्ती का दर्दनाक अंत, युवक गंभीर हालत में रेफर

IAS OFFICER : IAS अमृत लाल मीणा को बिहार के मुख्य सचिव के रूप में नहीं मिलेगा सेवा विस्तार, अब यह आधिकारी निभाएंगे यह जिम्मेदारी

IAS OFFICER : खबर यह है कि राज्य के शीर्ष नौकरशाह मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा को सेवा विस्तार नहीं मिलने वाला है।

IAS OFFICER
IAS OFFICER
© file photo
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

IAS OFFICER : बिहार में इसी साल विधानसभा का चुनाव होना है। ऐसे में न सिर्फ राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी तेज होती है बल्कि अधिकारियों के महकमे में भी ट्रांसफ़र-पोस्टिंग और सेवा विस्तार को लेकर चर्चा शुरू होती है। अब इस बीच खबर यह है कि राज्य के शीर्ष नौकरशाह मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा को सेवा विस्तार नहीं मिलने वाला है। 


दरअसल, बिहार के आज नीतीश कुमार की कैबिनेट बैठक हुई है और इसमें यह निर्णय लिया गया है कि अमृत लाल मीणा जो बिहार में फिलहाल मुख्य सचिव के पद पर अपनी सेवा दे रहे हैं वह आगामी 31.08.2025 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उन्हें यह सरकार उनके मुख्य सचिव के रूप में निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों के निर्वहन एवं मंत्रिपरिषद् के कार्यों के संपादन में सक्रिय सहयोग की सराहना करते हुए मंत्रिपरिषद् उनके मंगलमय भविष्य की कामना करती है।


जानकारी हो कि, आईएएस मीणा को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 सितंबर, 2024 को बिहार का मुख्य सचिव नियुक्त किया था। उन्होंने उन्हें विशेष रूप से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस बुलाया था, जहाँ वे भारत सरकार में कोयला सचिव के रूप में कार्यरत थे। इस कदम से मीणा की प्रशासनिक क्षमताओं और राज्य की शासन प्राथमिकताओं के साथ उनके तालमेल में मुख्यमंत्री के विश्वास का संकेत मिलता है।


वहीं, बिहार सरकार के चीफ सिक्रेटरी अमृत लाल मीणा के बाद बनने वाले नए मुख्य सचिव की नियुक्ति कर दी थी /सरकार ने 27 दिन पहले ही इसकी अधिसूचना निकाल दी थी। बिहार सरकार ने मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा के रिटायरमेंट से पहले ही नए मुख्य सचिव की नियुक्ति कर दी थी। सरकार ने  वर्तमान विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत को तत्काल एक महीने के लिए मुख्य सचिव के कार्यालय में विशेष कार्य पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।  यह पहली बार हुआ है कि नए मुख्य सचिव की अधिसूचना एक महीने पहले जारी कर दी गई। 


आपको बताते चलें कि अब गोपालगंज के रहने वाले प्रत्यय अमृत बिहार के नए मुख्य सचिव होंगे। प्रत्यय अमृत ने बिहार सरकार के कई प्रमुख पदों पर योगदान दिया है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण और सराहनीय कार्य किए हैं. अपने आईएएस प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने दुमका में आदिवासी भाषा संथाली भी सीखी थी. वो सीएम नीतीश कुमार के काफी करीबी अधिकारियोॆ में से एक माने जाते हैं।