ब्रेकिंग
Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

डाकघर के पैकेट में मिल रहे टूटे हुए तिलकुट, निराश ग्राहक शिकायत करने पहुंचे

PATNA : गया के तिलकुट को डाक विभाग के द्वारा बिहार के कोने-कोने तक पहुंचाने की शुरुआत तो कर दी गई है, लेकिन अब इसे लेकर ग्राहकों की समस्या सामने आई है. टिलक

डाकघर के पैकेट में मिल रहे टूटे हुए तिलकुट, निराश ग्राहक शिकायत करने पहुंचे
Anamika
2 मिनट

PATNA  : गया के तिलकुट को डाक विभाग के द्वारा बिहार के कोने-कोने तक पहुंचाने की शुरुआत  तो कर दी गई है, लेकिन अब इसे लेकर ग्राहकों की समस्या सामने आई है. 

टिलकुट मंगवाने वाले ग्राहकों का कहना है कि पैकेट तो आकर्षक है, लेकिन पैकेट के अंदर तिलकुट टूटे हुए मिल रहे हैं. जिसके अब ग्राहकों का आकर्षण कम हो रहा है. लोग अब डाक विभाग के पास पैकेट के अंदर पॉलीथिन में अधिकतर टूटे तिलकुट की शिकायत लेकर काउंटर पर पहुंच रहे हैं. 

बता दें कि गया का तिलकुट पूरे बिहार में मशहूर है. इस साल पहली बार डाक विभाग मकर संक्रांति के लिए गया का मशहूर तिलकुट लेकर आया है. यह खबर सामने आते ही लोगों ने तिलकुट खरीदारी में दिलचस्पी दिखाई थी. अब टूटे तिलकुट मिलने से लोग परेशान है.  मुजफ्फरपुर में भी पिछले हफ्ते 2 पेटी तिलकुट का पैकेट आया और सीनियर पोस्ट मास्टर के अनुसार  3-4 दिनों में ही आधा से ज्यादा स्टॉक खत्म हो गया. उन्होंने कहा कि पैकेट में तिलकुट पेटी में सुरक्षित मंगाया गया है। हो सकता किसी में टूट गया हो. लेकिन, सबमें ऐसी शिकायत नहीं है.